
अपराध शाखा ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में पशु तस्करी, अवैध शराब और जुएं के मामले पकडे़
राजनांदगाँव/गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध शराब, जुएं और पशु तस्करी के मामले पकडे़ हैं। थाना आरमोरी क्षेत्र में एक चारपहिया वाहन एवं 25 गोवंशीय पशुओं सहित कुल 15,18,000/- रुपये का माल जब्त किया गया है जबकि थाना चामोर्शी क्षेत्र में चारपहिया वाहन सहित कुल 9,18,000/- रुपये की अवैध देशी-विदेशी शराब जब्त की गई है। इसी प्रकार थाना कोरची क्षेत्र में अवैध जुआ पर छापा मारकर कुल 5,115/- रुपये का माल जब्त किया गया है।
गड़चिरोली जिले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध गतिविधियां करने का प्रयास किया जाता है। पुलिस अधीक्षक, गड़चिरोली एम. रमेश द्वारा अन्य अवैध व्यवसायों के साथ-साथ अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं तथा देशी-विदेशी शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वालों तथा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तहत स्थानीय अपराध शाखा के दलों द्वारा थाना आरमोरी क्षेत्र में अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की, थाना चामोर्शी क्षेत्र में अवैध देशी-विदेशी शराब की परिवहन तथा थाना कोरची क्षेत्र में जुआ खेलने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
6 अक्टूबर 2026 को स्थानीय अपराध शाखा का पुलिस दल थाना आरमोरी क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहा था। इसी दौरान गोपनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मौजा ठाणेगांव, तहसील आरमोरी से गड़चिरोली शहर की ओर लाल रंग के आयशर ट्रक में अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं को भरकर ले जाया जाने वाला है।
प्राप्त सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा एवं थाना आरमोरी पुलिस दल द्वारा मौजा देऊलगांव स्थित जिला परिषद स्कूल के पास नाकाबंदी कर निगरानी रखी गई। इसी दौरान एक लाल रंग का आयशर ट्रक आरमोरी से गड़चिरोली की ओर संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस दल द्वारा सड़क पर अस्थायी अवरोध निर्माण कर वाहन को रुकने का संकेत दिया गया। वाहन चालक ने वाहन को सड़क के किनारे रोक दिया।
पुलिस दल द्वारा वाहन चालक एवं उसके साथ बैठे व्यक्ति का नाम एवं पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम योगेश आनंदाराव मडावी, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 1, केशेरी तालाब, देवरी, तहसील देवरी, जिला गोंदिया तथा प्रमोद राजकुमार मोहबे, उम्र 43 वर्ष, निवासी कुंभार टोली, तहसील आमगांव, जिला गोंदिया बताया। इसके पश्चात वाहन की तलाशी लेने पर उसमें गोवंशीय पशुओं को अत्यंत निर्दयतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया गया।
इस कार्रवाई में 25 गाय एवं बैल, कुल कीमत 3,18,000/- रुपये, तथा 1 आयशर कंपनी का चारपहिया वाहन, अनुमानित कीमत 12,00,000/- रुपये, ऐसा कुल 15,18,000/- रुपये का माल जब्त किया गया। जब्त गोवंशीय पशुओं की चिकित्सकीय जांच कराने पर 25 में से 2 गाय एवं 1 बैल, कुल 3 पशु मृत पाए गए।
उक्त अपराध के संबंध में आरोपी योगेश आनंदाराव मडावी, उम्र 35 वर्ष, केशेरी तालाब, देवरी, तहसील देवरी, जिला गोंदिया तथा प्रमोद राजकुमार मोहबे, उम्र 43 वर्ष, निवासी कुंभार टोली, तहसील आमगांव, जिला गोंदिया के विरुद्ध थाना आरमोरी में अपराध क्रमांक 468/2026, धारा 11(1)(अ), (ड), (ई) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, सहधारा 5(अ), 5(ब), 9 महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम 1976 तथा सहधारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। अपराध की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक गणेश कांबळे, थाना आरमोरी द्वारा की जा रही है।
इसी प्रकार 6 अक्टूबर 2026 को स्थानीय अपराध शाखा का पुलिस दल थाना कोरची क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इस दौरान गोपनीय मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि मौजा कोरची निवासी क्षीरसागर नेवारे के घर के पास धनराज मडावी की झोपड़ी में छत्रपति बांगरें एवं हमीद खां नामक दो व्यक्ति कल्याण, मनीपुर नामक वरली सट्टा-मटका पर अंक लगाकर पैसों की खायवाड़ी कर रहे हैं।
प्राप्त सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस दल द्वारा धनराज मडावी के घर के पास स्थित खाली जगह के समीप बनी जर्जर झोपड़ी पर छापा मारा गया। वहां एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से अंक लगाकर अपने पास रखे कागज पर कुछ लिखते हुए तथा पैसे स्वीकार करते हुए दिखाई दिया।
पंचों के समक्ष उसका नाम एवं पता पूछने पर उसने अपना नाम हमीद खां दादाखां पठाण, उम्र 55 वर्ष, निवासी कोरची, जिला गड़चिरोली बताया। उसने छत्रपति बांगरें के कहने पर मटका पर खायवाड़ी करने की बात बताई। इसके पश्चात पंचों की उपस्थिति में उक्त स्थान की तलाशी लेने पर 5,010/- रुपये नकद एवं अन्य सामग्री, कुल 5,115/- रुपये का माल घटनास्थल से जब्त किया गया। इस संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी हमीद खां दादाखां पठाण, उम्र 55 वर्ष, निवासी कोरची, जिला गड़चिरोली के विरुद्ध थाना कोरची में अपराध क्रमांक 137/2026, धारा 12(अ) महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम 1887 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अपराध की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक दीपक डोंब, थाना कोरची द्वारा की जा रही है।
इसके साथ ही स्थानीय अपराध शाखा का पुलिस दल आज 7 अक्टूबर 2026 को थाना चामोर्शी क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इसी दौरान गोपनीय मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि चेतनसिंग चंदेल, निवासी नागपुर, वाहन क्रमांक एमएच 36 एच 1399 इनोव्हा से नागपुर जिले से ब्रह्मपुरी मार्गे अवैध रूप से देशी-विदेशी शराब का परिवहन कर गड़चिरोली जिले के खुदरा विक्रेताओं को आपूर्ति करने वाला है।
प्राप्त सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा के दल द्वारा खरपुंडी नाका से इंदिरा गांधी चौक परिसर में नाकाबंदी कर जाल बिछाया गया। इसी दौरान उक्त संदिग्ध चारपहिया वाहन आते हुए दिखाई दिया। पुलिस दल द्वारा हाथ से इशारा कर वाहन रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक पुलिस दल को देखकर चामोर्शी की ओर वाहन लेकर फरार हो गया।
इसके पश्चात पुलिस दल ने उसका पीछा किया और मौजा देवड़ी बस स्टॉप के पास नाकाबंदी के दौरान उसे पकड़ लिया। वाहन चालक से उसका नाम एवं पता पूछने पर उसने अपना नाम चेतनसिंग बाबुसिंग चंदेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी मानेवाड़ा रोड, नाईकनगर, नागपुर, जिला नागपुर बताया।

पंचों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी लेने पर उस रॉकेट देशी शराब संत्रा, प्रवरा डिस्टिलरी प्रवरानगर कंपनी के 21 बॉक्स, जिनमें 100 नग प्लास्टिक बोतलें, कुल कीमत 4,08,000/- रुपये, टोयोटा कंपनी की इनोव्हा चारपहिया वाहन क्रमांक एमएच 36 एच 1399, अनुमानित कीमत 5,00,000/- रुपये, ओप्पो कंपनी का नीला-आसमानी रंग का मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 10,000/- रुपये, इस प्रकार कुल 9,18,000/- रुपये का माल घटनास्थल से जब्त किया गया। शराब के संबंध में आरोपी चेतनसिंग चंदेल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त शराब का माल प्रमोद मेश्राम, निवासी गड़चिरोली, जिला गड़चिरोली के कहने पर परिवहन किया जा रहा था।
उक्त घटना के संबंध में आरोपी चेतनसिंग बाबुसिंग चंदेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी मानेवाड़ा रोड, नाईकनगर, नागपुर, जिला नागपुर तथा वांछित आरोपी प्रमोद मेश्राम, निवासी गड़चिरोली, जिला गड़चिरोली के विरुद्ध थाना चामोर्शी में अपराध क्रमांक 517/2026, धारा 65(ए), 83, 98 महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अपराध की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शाहू दंडे, थाना चामोर्शी द्वारा की जा रही है।
उक्त सभी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) कार्तिक मधीरा एवं अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज. जी के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई का नेतृत्व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अरुण फेगडे, थाना आरमोरी के पुलिस निरीक्षक सचिन झनक, थाना कोरची के पुलिस निरीक्षक दीपक डोंब तथा थाना चामोर्शी के पुलिस निरीक्षक महादेव ढाकणे ने किया।
कार्रवाई में स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक भगतसिंग दुलत, पुलिस उपनिरीक्षक विश्वंबर कराळे, थाना आरमोरी के पुलिस उपनिरीक्षक शुभम शिंदे तथा पुलिस अमलदारों ने सहभाग लिया।

