
राजनांदगाँव/डोंगरगढ़। जिले की प्रसिद्ध माँ बम्लेश्वरी मंदिर के पास स्थित प्रज्ञागिरि पॉइंट पर तेंदुआ के बैठे होने की जानकारी सामने आई है।
डोंगरगढ़ से युवा नेता प्रिंस कक्कड़ ने अभी-अभी इस आशय की सूचना दी है। प्रिंस ने बताया कि उनके कोई परिचित अभी वहाँ से गुजरे और उन्होंने यह देखा है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस वाहन भी मौके पर पहुँच गया है। प्रिंस के मुताबिक करीब साल भर पहले उनके वाहन के सामने से भी तेंदुआ गुजरा था, उस वक्त वाहन में उनके परिवार के सदस्य भी बैठे थे। उन्होंने लोगों को सचेत किया कि लोग फिलहाल उस एरिया पर ना जाएं।


