
10 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 283वां (लीप वर्ष में 284वां) दिन है। साल में अभी और 82 दिन बाकी हैं।
आज #10_अक्टूबर है।आज ही 1992 में पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) को औद्योगिक शहर हावड़ा से जोड़ने के लिए बनाए गए दूसरे पुल विद्यासागर सेतु को यातायात के लिए खोला गया था। मानवीय कौशल का अनुपम उदाहरण माना गया यह पुल उस समय केबल से बना देश का सबसे बड़ा पुल था। आज ही 1954 में प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा का मद्रास (अब चेन्नई) में जन्म हुआ है। फिल्मी दुनिया में रेखा के नाम से प्रसिद्ध भानुरेखा गणेशन फिल्मकार जेमिनी गणेशन और पुष्पावती की पुत्री हैं। तेलुगु फिल्मों में बाल कलाकार के रुप में अभिनय की शुरुआत करने वाली रेखा का 1970 में फिल्म सावन भादो से हिन्दी फिल्मों में प्रवेश हुआ। बेहतरीन फिल्मी अदाकारा रेखा 68 साल की हैं। कई अभिनेताओं के साथ बेहतरीन फिल्में दे चुकीं रेखा की अमिताभ बच्चन के साथ फिल्मी पर्दे पर जोडी़ खूब जमी। आज ही 1964 में हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और निर्देशक गुरु दत्त का पेडल रोड मुंबई में निधन हुआ था। गुरु दत्त का 9 जुलाई 1925 को बंगलुरु के पाडुकोणे में जन्म हुआ था। 1950 से 1960 के दशक में कई बेहतरीन फिल्में बनाने वाले गुरु दत्त को कई पुरस्कार मिले। गुरु दत्त का वास्तविक नाम वसन्त कुमार शिवशंकर पादुकोणे था। आज ही 1900 में प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री हेलेन हेस ब्राउन का वाशिंगटन में जन्म हुआ था। हेलेन हेस की 17 मार्च 1993 को न्यूयार्क के न्याक में मृत्यु हुई। हेलेन हेस ग्रेमी, आस्कर और टोनी पुरस्कार जीतने वाली दूसरी व्यक्ति और पहली महिला थीं। 82 साल लंबे फिल्मी कैरियर वाली हेलेन को अमेरिकन थिएटर की पहली महिला उपनाम मिला था। अभिनय का ट्रिपल क्राउन जीतने वाली पहली व्यक्ति हेलेन को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल आफ फ्रीडम भी मिला था। आज ही 1912 में आधुनिक हिन्दी के सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक और कवि डा रामविलास शर्मा का उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले के ऊंचगांव सानी में जन्म हुआ था। पेशे से अंग्रेजी के प्रोफेसर और दिल से हिन्दी के प्रकांड पंडित और विचारक डा रामविलास शर्मा की 30 मई 2000 को दिल्ली में मृत्यु हुई। लखनऊ विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एमए करने के बाद वहां अध्यापन करते हुए वहीं पीएचडी की उपाधि हासिल करने वाले डा रामविलास शर्मा बलवंत राजपूत कालेज आगरा में अंग्रेजी विभाग के प्रमुख रहे और फिर कन्हैयालाल मानिक मुंशी हिन्दी विद्यापीठ आगरा में निदेशक रहे और वहीं से 1974 में सेवानिवृत्त हुए। डा शर्मा 1934 में सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के संपर्क में आने के बाद साहित्य की ओर अग्रसर हुए थे। डा रामविलास शर्मा को साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले हैं। आज ही 1844 में अधिवक्ता और न्यायाधीश रहे बदरुद्दीन तैयबजी का बंबई (अब मुंबई) के एक धनी इस्लामी परिवार में जन्म हुआ था। बदरुद्दीन तैयबजी प्रारंभिक शिक्षा के बाद कानून की पढा़ई के लिए इंग्लैंड गए और वहां से बैरिस्टर बनकर लौटे। बदरुद्दीन तैयबजी ने इसके बाद मुंबई हाईकोर्ट में वकालत शुरु कर दी। तब मुंबई हाईकोर्ट में कोई वकील या जज भारतीय नहीं था। बदरुद्दीन तैयबजी फिरोजशाह मेहता, दादाभाई नौरोजी और उमेशचंद्र बैनर्जी के संपर्क में आकर सार्वजनिक कार्यों में सक्रिय हो गए। इसके बाद उनकी नियुक्ति न्यायाधीश पद पर हुई। बाल गंगाधर तिलक पर राजद्रोह के मुकदमे में तिलक को जमानत का फैसला तैयबजी ने ही लिया था। 19 अगस्त 1906 को लंदन में अपनी मृत्यु के पूर्व बदरुद्दीन तैयबजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीसरे अध्यक्ष रहे। आज ही 1902 में कन्नड़ लेखक, यक्षगान कलाकार और फिल्म निर्देशक कोटा शिवराम कारंत का उडु़पि में जन्म हुआ था। ज्ञानपीठ पुरस्कार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता कोटा शिवराम कारंत की 9 दिसम्बर 1997 को कर्नाटक के मणिपाल में मृत्यु हुई। कोटा शिवराम कारंत ने कन्नड़ भाषा में कई बेहतरीन साहित्य की रचना की। आज ही 1906 में अंग्रेजी भाषा में भारतीय लेखकों में तीन प्रमुख उपन्यासकारों में एक आरके नारायण का मद्रास (अब चेन्नई) में जन्म हुआ था। आरके नारायण के नाम से प्रसिद्ध हुए रासीपुरम कृष्णस्वामी अय्यर नारायणस्वामी की 13 मई 2001 को चेन्नई में मृत्यु हुई। उपन्यास और कहानी विधा को अपनाते हुए आरके नारायण ने मानवीय उत्थान और पतन को अभिव्यक्त करते हुए बेहतरीन रचनाएं लिखीं। प्रसिद्ध हास्य लेखक आरके लक्ष्मण आरके नारायण के भाई थे। पद्मविभूषण और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित आरके नारायण के कई उपन्यास, संकलन और निबंध प्रकाशित हुए हैं। आज ही 1933 में भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे मदनमोहन पुंछी का पाक्पटन में जन्म हुआ था। पाक्पटन अब पाकिस्तान में है। मदनमोहन पुंछी की 17 जून 2015 को चंडीगढ़ में मृत्यु हुई। मदनमोहन पुंछी भारत के 28वें मुख्य न्यायाधीश रहे। आज ही 2011 में प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह का मुंबई के अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई। जगजीत सिंह के नाम से प्रसिद्ध हुए जगमोहन सिंह धीमान का 8 फरवरी 1941 को बीकानेर के श्रीगंगानगर में जन्म हुआ था। जगजीत सिंह ने गजल गायकी के अलावा शास्त्रीय, भक्ति और लोकगीत भी गाए। मुखरित, हारमोनियम, तानपुरा और पियानो में माहिर जगजीत सिंह ने फिल्मों में भी बेहतरीन संगीत दिया। जगजीत सिंह के कई गजल एलबम प्रसिद्ध हुए।आज ही 2022 में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और केन्द्र में मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम में इलाज के दौरान निधन हो गया। शुरुआत में शिक्षक रहे और फिर राजनीति में आए मुलायम सिंह यादव ने सोशलिस्ट पार्टी, लोकदल और जनता दल में रहने के बाद समाजवादी पार्टी का गठन किया और आजीवन उसी में रहे। मुलायम सिंह यादव का 22 नवम्बर 1939 को इटावा के सैफई में जन्म हुआ था। अभी मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रमुख हैं और बहू डिम्पल यादव सांसद हैं। मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। आज ही 2007 को कर्नाटक के चौथे मुख्यमंत्री रहे और केन्द्र में मंत्री रहे एसआर बोम्मई का बंगलुरु में निधन हुआ। सोमप्पा रायप्पा बोम्मई का 6 जून 2024 को कराडागी में जन्म हुआ था। एसआर बोम्मई के पुत्र बसवराज बोम्मई 2021 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने जिससे वे एचडी देवेगौडा और एचडी कुमारस्वामी के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने वाले दूसरे पिता पुत्र की जोडी़ बन गए। आज ही 1966 में अभिनेता गजेन्द्र चौहान का दिल्ली में जन्म हुआ है। फिल्मों और टीवी में सक्रिय गजेन्द्र चौहान 66 साल के हैं। गजेन्द्र चौहान ने प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक महाभारत में युधिष्ठिर के किरदार से खूब प्रसिद्धि पाई है। गजेन्द्र फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के अध्यक्ष भी रहे हैं। आज ही 1967 में प्रसिद्ध पर्वतारोही संतोष यादव का हरियाणा के जोनियावास में जन्म हुआ है। एवरेस्ट पर्वत में दो बार चढ़ने वाली विश्व की पहली महिला संतोष यादव ने पहले मई 1992 में और फिर 1993 में एवरेस्ट में चढा़ई की है। इसके अलावा कांगसुंग की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर चढा़ई करने वाली संतोष विश्व की पहली महिला हैं। भारत तिब्बत सीमा पुलिस में अधिकारी संतोष 55 साल की हैं। संतोष यादव को भारत सरकार ने वर्ष 2000 में पद्मश्री से सम्मानित किया है। आज ही 1973 में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक एसएस राजामौली का कर्नाटक में जन्म हुआ है। तेलुगु और हिन्दी फिल्मों के निर्देशन में काफी प्रसिद्ध हुए एसएस राजामौली 50 साल के हैं। राजामौली के पिता वी विजयेन्द्र प्रसाद भी सफल फिल्म निर्देशक हैं। आज ही 1990 में प्रसिद्ध अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का दिल्ली में जन्म हुआ है। कन्नड़, तेलुगु और हिन्दी फिल्मों में सक्रिय रकुल प्रीत सिंह 33 साल की हैं। अभिनेत्री और माडल रकुल प्रीत सिंह तेलंगाना सरकार की बेटी बचाओ और बेटी पढा़ओ अभियान की ब्रांड एम्बेसेडर भी रही हैं।
आज ही 1910 में वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। 1954 में भारतीय फिल्मो की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ।
आज ही चरखा दिवस, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस [डब्ल्यूएचओ], मौत की सजा के विरुद्ध विश्व दिवस, स्वतंत्रता संग्राम का क्यूबा प्रारंभ, फिजी दिवस मनाया जाता है।
आज ही 1900 में अमेरिकी अभिनेत्री हेलेन हेस, 1912 में लेखक डॉ. रामविलास शर्मा, 1844 में वकील बदरुद्दीन तैयबजी,1902 में लेखक के. शिवराम करंथ, 1906 में लेखक आर के नारायण, 1933 में वकील मदन मोहन पुंछी, 1954 में अभिनेत्री रेखा, 1956 में अभिनेता गजेंद्र चौहान और 1967 में पर्वतारोही संतोष यादव का जन्म हुआ।
आज ही 1720 में फ्रांसीसी सरकार ने नोटों पर हड़ताल की घोषणा की। 1731 में प्रसिद्ध ब्रिटिश वैज्ञानिक हेनरी कैवेन्डिश का जन्म हुआ था, उन्होंने हाइड्रोजन गैस की खोज की थी। 1733 में फ्रांस सम्राट ने चार्ल्स VI से युद्ध की घोषणा किया।
1846 में अंग्रेजी खगोलशास्त्री विलियम लैसेल ने नेप्च्यून ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा ट्राइटन की खोज की। 1865 में जॉन वेल्से हयात ने बिलियर्ड बॉल का पेटेंट हासिल किया। 1893 में पहली कार नंबर प्लेट पेरिस, फ्रांस में दिखाई दिखाई गयी।
1897 में जर्मन रसायनज्ञ फेलिक्स हॉफमैन ने एसिटाइलसैलिसिलिक एसिड (एस्पिरिन) को संश्लेषित करने का एक बेहतर तरीका खोजा। 1911 में सिन्हाई क्रांति की शुरुआत वुचांग विद्रोह के साथ हुई, जो कि किंग राजवंश के पतन और चीन गणराज्य की स्थापना की शुरुआत थी। 1913 में पनामा नहर ने औपचारिक रूप से अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ा जब गाम्बिया डाइक को डायनामाइट के आरोपों के साथ नष्ट कर दिया गया था। 1928 में च्ययांग काई-शेक चीन की राष्ट्रीय सरकार के अध्यक्ष बने।
1970 में फ़िजी को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली और इस दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। 1973 में संयुक्त राज्य के उपराष्ट्रपति स्पाइरो एग्न्यू ने कर चोरी के आरोप के बाद इस्तीफा दे दिया। 1978 में डैनियल अराप मोई को केन्या के राष्ट्रपति चुना गया।
1990 में अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा। 2005 में एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं। 2011 में बेल्जियम और फ्रांस ने बेल्जियम के सबसे बड़े बैंक डेक्सिया को तोड़ने और आंशिक रूप से राष्ट्रीयकरण करने पर सहमति व्यक्त की।
2012 में ईएसओ खगोलविदों को कार्बन स्टार आर स्कल्पोरिस के आसपास एक आश्चर्यजनक सर्पिल संरचना मिली। 2013 में बुध 7 के अंतरिक्ष यात्री, स्कॉट कारपेंटर, जो 88 वर्ष की आयु में एक स्ट्रोक से जटिलताओं का सामना करने के बाद पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले दूसरे अमेरिकी बने।
https://www.facebook.com/share/p/17d6m7umQw/


