
महिला के पहले से हैं दो बच्चे
राजनांदगाँव। जिले के कोहका निवासी एक महिला मोनिका ने आज मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल राजनांदगाँव में तीन बच्चों को जन्म दिया है। दो लड़के और एक लड़की सहित प्रसुता पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार कोहका निवासी मुकुंद साहू की पत्नी मोनिका ने आज सुबह दो बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। सिजेरियन डिलवरी से हुए तीनों बच्चे और प्रसुता पूरी तरह स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
26 वर्षीय मोनिका साहू के इससे पहले दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं। पहले की दोनों डिलवरी सामान्य प्रसव से हुई थी जबकि इस बार सिजेरियन ऑपरेशन करना पडा़।

