हड़ताल टली, बैंकों में हो रहा नियमित कामकाज

नई दिल्ली। देश भर में पांच दिनी कार्य दिवस की मांग को लेकर तीन दिन तक होने वाली बैंकों की हड़ताल टाल दी गई है। रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक के बाद बैंक हड़ताल फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

गौरतलब है कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक यूनियनों द्वारा सोमवार से तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया था। इससे पूर्व बैंकों ने अवकाश के दिन यानि रविवार को काम किया था। इससे चेक क्लीयरेंस, नकद निकासी और जमा सहित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। यह तीन दिवसीय हड़ताल 11 सितंबर को आयोजित एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद की जा रही थी।

अब रविवार देर रात हुई बैठक के बाद बैंकों की हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है और आज से बैंकों में नियमित तौर पर कामकाज शुरू हो गया है।