
सत्य-अहिंसा और सादगी के मूल्यों को अपनाने का आह्वान
राजनांदगांव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव द्वारा कांग्रेस भवन, जय स्तम्भ चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और सामाजिक समरसता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को आंदोलन की ताकत बनाकर देश को आजादी की राह दिखाई। उनके विचार आज भी लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और जनहित की राजनीति के लिए प्रासंगिक हैं। लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से सार्वजनिक जीवन के सामने आदर्श प्रस्तुत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दोनों महापुरुषों के विचारों को अपने आचरण और जनसेवा में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।
ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपीन यादव ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की प्रेरणा देता है। वहीं शास्त्री जी का जीवन सादगी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण है। आज देश को इन मूल्यों को मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेसजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धनेश पटीला, श्रीकिशन खंडेलवाल, नरेश डाकलिया, भागवत साहू, नवाज ख़ान, रमेश राठौड़, कुलबीर सिंह छाबड़ा, दिनेश शर्मा, हेमा देशमुख, सुदेश देशमुख, कुदबुदीन सोलंकी, कमलजीत सिंह पिंटू, विवेक वासनिक, रूबी गरचा, रूपेश दूबे, रमेश डाकलिया , थानेश्वर पटीला, प्रवीण मेश्राम , सूर्यकांत जैन, राहुल तिवारी, पंकज बांधव, इकरामुदीन सोलंकी, शारदा तिवारी, दुर्गेश द्विवेदी, अशोक पंजवानी, देवश वैष्णव, अमीन हुड्डा, अनीस ख़ान,परशुराम जायसवाल, सतीश मसीह, चेतन भानुशाली, रोहित चंद्राकर, विनय झा, रज्जू जान, वीरेंद्र चंद्राकर, अशोक फड़नवीस, रमेश पांडे, डॉ गंभीर कोटड़िया, नाथू अग्रवाल, विजय राज सिंह, विष्णु लोधी, धीरज मेशराम, चंद्रेश वर्मा, बबलू कसार, अमित खंडेलवाल, सचिन टुरहाटे, माया शर्मा, सकिल रिजवी, हनी ग्रेवाल, अमित चंद्रवंशी, आसिफ अली, अवधेश प्रजापति, चूमन साहू, रितेश जैन, डॉ राकेश कुमार, विशु अजमानी, जय जायसवाल, संजय साहू, जयनारायण सिंह, जुगल ताम्रकर, सागर ताम्रकार, अमित अग्रवाल, प्रज्ञा गुप्ता, राहुल गजभिये, चेतन सिन्हा, दयाराम देवांगन, पूर्णिमा नागदेव, गीतालाल वर्मा, भोला यादव व पूर्व पार्षद, ब्लाक एवं मंडल पदाधिकारी, विभाग-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

