
टीम में बनी रहेंगी भारत की बेटी हरमनप्रीत
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेटर और खिलाडि़यों के बीच हरमन दी के नाम से मशहूर हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट के सभी फार्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। अब हरमनप्रीत बतौर खिलाडी़ टीम से जुडी़ रहेंगी।
पंजाब के मोगा में 8 मार्च 1989 को जन्मीं हरमनप्रीत कौर भुल्लर ऑलराउंडर (दाएं हाथ की बल्लेबाज, दाएं हाथ की ऑफ-स्पिन गेंदबाज) के रूप में टीम में खेलती हैं। साल 2025 में हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। 2017 महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन की शानदार पारी खेलने वाली हरमन को वर्ष 2026 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। हरमन ने एशिया कप के दो गोल्ड मैडल भी जीते हैं।
फरवरी 2026 में हरमनप्रीत महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं। हरमनप्रीत ने 2016 में टी-20 टीम की कप्तानी संभाली थी, 2022 में उन्हें वनडे की कप्तानी मिली और 2023 तक वह सभी फॉर्मेट की कप्तान बन गईं थीं। कप्तानी छोड़ने के बाद भी वह एक खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम के लिए खेलना जारी रखेंगी।

“मुझे लगता है कि मैंने अपनी ड्यूटी पूरी कर ली है। यह फैसला आसान नहीं था। इसमें सालों की यादें, जज़्बात, कुर्बानियां और ऐसे पल जुड़े हैं जो ज़िंदगी भर मेरे साथ रहेंगे।”

