
प्रीति सिंह, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश
विनोद खन्ना जब 1982 में सब कुछ छोड़कर अमेरिका गए, तब वे सुपरस्टारडम के मामले में अमिताभ बच्चन के ठीक पीछे खड़े थे. लेकिन जब वे 1987 में लौटे, तो 5 साल में बॉलीवुड पूरी तरह बदल चुका था.
इंडस्ट्री में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सन्नी देओल और संजय दत्त जैसे नए एक्टर्स आ चुके थे।डायरेक्टर्स भी अब इन यंग एक्टर्स पर दांव लगा रहे थे.
लौटते ही विनोद खन्ना ने इंसाफ और सत्यमेव जयते जैसी फ़िल्में साइन कीं. लेकिन जिस स्टारडम को वो छोड़कर गए थे, वो नहीं मिल रहा था।
ये वही दौर था जब इमरान खान अपनी लुक की वजह से भारतीय महिलाओं और युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हो रहे थे और इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिए बिजनेसवुमन परमेश्वर गोदरेज ने इमरान खान को सिन्थोल का ब्रांड एंबेसडर बना दिया.
विज्ञापन सुपरहिट रहा और सिन्थोल की बिक्री आसमान छूने लगी..
लेकिन 1980 के दशक के आखिरी सालों में भारत और पाकिस्तान के बीच राजनैतिक तनाव बहुत बढ़ गया और पब्लिक ने पाकिस्तानी कलाकारों को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया।
गोदरेज कंपनी भांप गई कि अगर इमरान खान का विज्ञापन टीवी पर चलता रहा, तो ब्रांड को भारी नुकसान हो सकता है. जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कंपनी ने इमरान खान वाले विज्ञापन को तुरंत रोक दिया.
विज्ञापन रुकने से गोदरेज के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया. उन्हें तुरंत एक ऐसे भारतीय चेहरे की तलाश थी जो इमरान खान से भी ज्यादा मैचो और हैंडसम दिखे…
तब गोदरेज़ के लिए संकटमोचन बनके आए ओरिजिनल देशी हैंडसम हंक विनोद खन्ना..
चूँकि विनोद खन्ना उस समय आध्यात्मिक गुरु ओशो के आश्रम से 5 साल बाद भारत लौटे थे. पूरी मीडिया और इंडस्ट्री में सिर्फ उन्हीं की चर्चा थी.
इसलिए परमेश्वर गोदरेज और एड-डायरेक्टर शांतनु श्योरे ने बिना वक्त गंवाए विनोद खन्ना को साइन कर लिया.
साल 1989 में इस नए विज्ञापन की शूटिंग मुंबई के जुहू बीच पर शुरू हुई.
शूटिंग के दौरान डायरेक्टर शांतनु श्योरे ने विनोद खन्ना से पूछा कि क्या वे बिना काठी के दौड़ते हुए घोड़े पर सवार हो सकते हैं?
विनोद खन्ना तो थे ही एक बेहतरीन घुड़सवार, उन्होंने तुरंत हाँ कह दिया।
और जब ऑल-डेनिम लुक जींस और शर्ट की मुड़ी हुई आस्तीन में विनोद खन्ना ने दौड़ते हुए अरबी घोड़े की पीठ पर बिना किसी सहारे के छलांग लगाई और जब ये सीन स्लो-मोशन में दूरदर्शन पर दिखाया गया, तो लोग उनके अंदाज के दीवाने हो गए थे।
विज्ञापन के दूसरे हिस्से में वे ब्लैक सूट पहने जब मर्सिडीज कार से उतरते हैं, तो बिल्कुल जेम्स बॉन्ड वाला रॉयल लुक देखने मिला।
जब दूरदर्शन पर आकर विनोद खन्ना ने पूछा
“I use Cinthol. Do you?”
तो इसने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. विनोद खन्ना का वह बेबाक अंदाज, चौड़े कंधे, उनकी कटीली मुस्कान और ठोड़ी का वो डिंपल देखकर लड़कियां तो जरूर पागल हो गई।
लोग दुकानों पर जाकर विशेष रूप से विनोद खन्ना वाला साबुन मांगने लगे थे।
जब फिल्मों से वह पुराना स्टारडम नहीं मिल पा रहा था, तब 1989 में आए इस सिन्थोल ऐड ने जादू कर दिया था।
20 सेकंड के उस टीवी कमर्शियल ने थियेटर से दूर बैठी पब्लिक को यह याद दिला दिया कि विनोद खन्ना आज भी देश के सबसे हैंडसम और रफ-एंड-टफ अभिनेता हैं.
इस एड की सफलता के तुरंत बाद यश चोपड़ा ने उन्हें चांदनी के लिए साइन किया, जो ब्लॉकबस्टर रही.
आज इन्ही ओरिजिनल हैंडसम हंक का जन्मदिन है। विनोद खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 1968 की फ़िल्म मन का मीत से बतौर खलनायक की थी।
उसने हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे खूबसूरत, हैंडसम और डैशिंग अभिनेताओं में गिना जाता है.
विनोद खन्ना का चेहरा बेहद तराशा हुआ एकदम यूनानी देवताओ के जैसे था।
उनकी ठोड़ी पर एक डिंपल था, जो उस दौर में उनकी सबसे बड़ी पहचान माना जाता था. उनकी नशीली आँखें और एक कटीली मुस्कान किसी को भी अपना दीवाना बनाने के लिए काफी थी
उस दौर के चॉकलेटी हीरोज के विपरीत, विनोद खन्ना की कद-काठी काफी मजबूत थी. उनका लंबा कद , चौड़े कंधे और एक एथलेटिक बॉडी थी।
और उनकी इस खूबसूरती की दीवानी सिर्फ पब्लिक ही नहीं बल्कि उनके को-स्टार भी उनके लुक्स के कायल थे।
शक्ति कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि
“मैंने विनोद खन्ना जैसा हैंडसम पुरुष अपनी पूरी जिंदगी में नहीं देखा। जब वे स्क्रीन पर विलेन का रोल भी करते थे, तब भी इतने खूबसूरत लगते थे कि मुझे यकीन था कि वे एक दिन बहुत बड़े हीरो बनेंगे।”
उनका स्क्रीन पर चलने का अंदाज और गहरी मखमली आवाज उनके आकर्षण को कई गुना बढ़ा देती थी। उनके बारे में अक्सर कहा जाता था कि वे बिना एक शब्द बोले भी सिर्फ अपने लुक और हाव-भाव से पूरी महफिल लूट सकते थे।
मोरल ऑफ़ द स्टोरी ये है कि विनोद खन्ना का आकर्षण ऐसा था कि उस जमाने में लड़कियां उनकी तस्वीरें अपने तकिए के नीचे रखकर सोया करती थीं…
आपको क्या लगता है? क्या आप मेरी इस बात से सहमत हैं..? बताइयेगा जरूर ❤️
मेरे बचपन के फेवरेट सुपरस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएँ ❤️❤️❤️❤️
#happybirthday #VinodKhanna #bollywood

