ज्वारी के नमकीन से लेकर राम-राम लेखन तक प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा

अग्रसेन जयंती महोत्सव में खेलों और रचनात्मकता का रंग
राजनांदगांव। भगवान श्री राम के वंशज सूर्यवंशी भगवान अग्रसेन जी की जयंती 11 अक्टूबर को महोत्सव रूप में अग्रवाल समाज धूमधाम से मना रहा है। अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रसेन भवन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में समाज के सदस्य उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं ।
6 अक्टूबर को महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। वहीं 8 अक्टूबर को सर्वाधिक पॉपुलर प्रतियोगिता म्यूजिकल अंताक्षरी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगी, जिसमें समाज के प्रतिभागी सुरों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
6 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिताओं में ज्वारी के नमकीन व्यंजन प्रतियोगिता की प्रभारी वर्षा अग्रवाल, पूजा मित्तल ने बताया कि खुशबू गौरव अग्रवाल प्रथम तथा पूर्वी पसारी एवं रोशनी अग्रवाल संयुक्त रूप से द्वितीय रहीं।
अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं सचिव सुषमा अग्रवाल ने बताया कि पाइप क्लीनर से बुके बनाने की प्रतियोगिता में आयुषी अग्रवाल प्रथम एवं छवि अग्रवाल द्वितीय रहीं। राम-राम लेखन में प्रेमलता रमेश अग्रवाल प्रथम तथा सरिता नरेंद्र गोयल द्वितीय रहीं। सुरभि प्रतियोगिता में कविता श्यामसुंदर अग्रवाल विजयी रहीं। वहीं 1 मिनट गेम में तनुषिव अग्रवाल विजेता रहीं।
अग्रवाल नवयुवक मंडल के खेल प्रभारी अमन अग्रवाल एवं शौर्य गोयल ने बताया कि मंगलवार 6 अक्टूबर को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में मम्मी रैप सीनियर में सिमरन ईशान अग्रवाल प्रथम एवं अनीता शरद अग्रवाल द्वितीय रहीं। दूसरे वर्ग में पार्थ अग्रवाल प्रथम एवं आराध्या अग्रवाल द्वितीय रहे।
स्नेक एंड लैडर सीनियर में रश्मि विकास अग्रवाल प्रथम एवं रीत शरद अग्रवाल द्वितीय रहे। वहीं स्नेक एंड लैडर जूनियर में निहिल अग्रवाल प्रथम एवं भूमिका अग्रवाल द्वितीय रहीं।
अग्रवाल सभा के राजेश खोखरिया एवं मनीष अग्रवाल ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि महोत्सव में समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से आयोजन की रौनक बढ़ रही है।
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत गुरुवार, 8 अक्टूबर को अग्रसेन भवन में म्यूजिकल अंताक्षरी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का समय दोपहर 4.30 बजे निर्धारित है। म्यूजिकल अंताक्षरी का संचालन लगातार 21 वर्षों से संचालन कर रहे श्रीमती वर्षा अग्रवाल एवं श्री लक्ष्मण लोहिया करेंगे। कार्यक्रम के प्रभारी सूरज अग्रवाल हैं।
म्यूजिकल अंताक्षरी को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है। आयोजक नवयुवक मंडल ने अधिक से अधिक प्रतिभागियों से अपनी प्रविष्टि दर्ज कराकर प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है। इसके साथ ही महिला मंडल की ओर से दोपहर 3 बजे से विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई है। एक मिनट की प्रतियोगिता भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेगी।
कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न कार्यक्रम जारी रहेंगे। 11 अक्टूबर को मुख्य समारोह दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा, अग्रसेन शोभायात्रा शाम 5 बजे अग्रसेन भवन से निकलेगी जो नगर भ्रमण के पश्चात वापस अग्रसेन भवन पहुंचेगी, इसके साथ महोत्सव का समापन होगा। यह जानकारी अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी हर्षित अग्रवाल ने दी।