
शराब सहित वाहन छोड़ चालक फरार
राजनांदगाँव/गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे गढ़चिरौली में पुलिस ने आष्टी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल शराब और वाहन मिलाकर कुल ₹10,59,200/- मूल्य का सामान जब्त किया है।
गढ़चिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 को मौजा अडलाळ परिसर (येणापुर से चामौर्शी मार्ग), आष्टी पुलिस थाना क्षेत्र में कुल ₹5,59,200/ मूल्य की रॉकेट देसी शराब (90 ML के 3900 निप) और ₹3,12,000/- मूल्य के रॉयल स्टैग व्हिस्की (180 ML के 480 निप, ₹1,92,000/- मूल्य के हेवर्ड्स 5000 बियर (500 ML के 120 कैन): ₹36,000/-, ऑल सीजन्स व्हिस्की (180 ML के 48 निप): ₹19,200/ बरामद किया गया है। शराब को ₹5,00,000/- मूल्य के टाटा इंट्रा पिकअप (नंबर MH 34 BZ 2982 में रखा गया था। इसे भी जब्त किया गया है।
अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हुए चालक के खिलाफ आष्टी थाने में अपराध क्रमांक 0303/2026 धारा 65 (ए) महाराष्ट्र शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

