आज का इतिहास: 9 अक्टूबर

9 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 282वां (लीप वर्ष में 283वां) दिन है। साल में अभी और 83 दिन बाकी हैं।

आज #9_अक्टूबर है। इस वर्ष आज ही सिखों के पहले गुरु गुरुनानक सिंह जी का ज्योति-ज्योत दिवस मनाया जा रहा है। आज ही 1534 में सिखों के चौथे गुरु ‘गुरु रामदास’ का जन्म लाहौर में हुआ था। लाहौर अब पाकिस्तान में है। हालांकि गुरु रामदास जी के जन्म की तिथि कई जगह 24 सितम्बर भी उल्लेखित है। 1 सितंबर 1574 को गुरु अमरदास ने गुरु रामदास को चौथे गुरु की उपाधि दी थी। गुरु रामदास ने पवित्र शहर रामसर का निर्माण किया था। यह शहर अब अमृतसर के नाम से जाना जाता है। अमृतसर में हरमंदिर साहिब की नींव गुरु रामदास ने ही रखी थी। लंगर प्रथा गुरु रामदास ने ही सबसे पहले चलाई। गुरु रामदास ने करीब 600 भजनों का लेखन किया था। गुरु रामदास मुख्य रूप से अपनी भक्ति और लोगों के प्रति सेवा भाव के लिए जाने जाते थे।रामदास ने पांचवें साहिब की उपाधि अपने सबसे छोटे बेटे अर्जन को सौंपी। 1 सितंबर 1581 को गुरु रामदास का श्रीगुरुद्वारा साहिब में निधन हुआ। आज ही 1877 में उडी़सा के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी और साहित्यकार गोपबंधु दास का पुरी जिले के सुआन्डो में जन्म हुआ था। उडी़सा में दरिद्रर सखा के रुप में पहचाने गए गोपबंधु दास को उत्कलमणी गोपबंधु दास के नाम से भी जाना जाता था। गोपबंधु दास का 17 जून 1928 को निधन हुआ। गोपबंधु दास ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन की तरह उडी़सा के सत्यवादी नामक स्थान में खुले आकाश के नीचे एक वनविद्यालय खोला था और वहां बकुलवन के छात्रों को शिक्षा देते थे। आज ही 1897 में मद्रास (अब तमिलनाडु) के मुख्यमंत्री रहे एम भक्तवत्सलम का तमिलनाडु में जन्म हुआ था। मिंजुर भक्तवत्सलम और मिंजुर कनकसाभापति भक्तवत्सलम के नाम से भी प्रसिद्ध हुए एम भक्तवत्सलम तमिलनाडु के कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री थे। एम भक्तवत्सलम की 13 फरवरी 1987 को चेन्नई में मृत्यु हुई। वे मद्रास सरकार में मंत्री भी रहे। आज ही 1945 में प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खाँ का ग्वालियर में जन्म हुआ है। अमजद अली खाँ 77 साल के हैं। अमजद अली खाँ ने 18 वर्ष की उम्र में पहली अमेरिका यात्रा की थी और उस दौरान पंडित बिरजू महराज के नृत्य दल की प्रस्तुति के साथ अमजद अली खाँ का सरोद वादन भी हुआ था। खाँ के सरोद वादन में पंडित बिरजू महराज ने तबला संगति की थी। अमजद अली खाँ को भारत सरकार द्वारा 1975 में पद्मश्री, 1991 में पद्मभूषण और 2001 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा खाँ को संगीत नाटक अकादमी और कई अन्य सम्मान भी मिले हैं।आज ही 1967 में अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा का बोलीविया के हिग्युरा में निधन हुआ था। अर्नेस्टो चे ग्वेरा ने क्यूबा की क्रांति में मुख्य भूमिका निभाई थी। चे ग्वेरा का अर्जेंटीना के रोसेरियो में 14 जून 1928 को जन्म हुआ था। आज ही 2006 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना करने वाले भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक कांशीराम का दिल्ली में निधन हुआ था। बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण और उत्थान के लिए काम करने वाले कांशीराम इटावा और फिर होशियारपुर से सांसद रहे। कांशीराम का 15 मार्च 1934 को पंजाब के पिर्थीपुर बुंगा गांव में जन्म हुआ था। आज ही 2015 में प्रसिद्ध संगीतकार और गीतकार रविन्द्र जैन का मुंबई में निधन हुआ था। 2015 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित रविन्द्र जैन ने कई फिल्मों में संगीत दिया था और गीत लिखे थे। जन्म से नेत्रहीन रविन्द्र जैन का 28 फरवरी 1944 को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ शहर में कनवरीगंज इलाके में जन्म हुआ था। रविन्द्र जैन ने रामानन्द सागर के प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण में भी संगीत दिया था। रविन्द्र जैन ने दोनों आंखों से नहीं देख पाने के बाद भी अनेक मधुर संगीत की रचना की थी। आज ही 1944 में अभिनेत्री जाहिदा हुसैन का मुंबई में जन्म हुआ है। जाहिदा के पिता अख्तर हुसैन प्रसिद्ध अभिनेत्री नर्गिस के भाई थे। इस रिश्ते से जाहिदा संजय दत्त की बहन लगती हैं। एक समय देव आनंद से मुहब्बत करने लगी जाहिदा ने कम ही फिल्में कीं और फिर इंडस्टी को अलविदा कह दिया। जाहिदा 77 साल की हैं। आज ही 1985 में अभिनेत्री सयानी गुप्ता का कोलकाता में जन्म हुआ है। सयानी 37 साल की हैं। सयानी ने कई फिल्मों और टीवी में अभिनय किया है। आज ही 1986 में अभिनेत्री और माडल पूनम कौर का हैदराबाद में जन्म हुआ है। पूनम 36 साल की हैं। पूनम ने हिन्दी के साथ ही तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में सक्रिय हैं।

आज ही 1949 में स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया।

आज ही विश्व डाक दिवस और युगांडा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

आज ही 1446 में कोरियाई हंगल वर्णमाला का पहली बार प्रकाशन कोरिया में हुआ। 1701 में कनेक्टिकट के कॉलेजिएट स्कूल, बाद में येलुनिवर्सिटी का नाम बदलकर, यूएस के ओल्ड सेब्रुक, कनेक्टिकट में चार्टर्ड किया गया। 1701 में येल यूनिवर्सिटी न्यू हेवेन में स्थापित किया गया। 1708 में स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई।

1806 में श्लेज़ की लड़ाई: फ्रेंको-प्रिशियन का पहला संघर्ष। प्रशियाई सेना को फ्रांसीसी सेना द्वारा आसानी से पराजित किया गया। 1831 में राज्य के ग्रीक प्रमुख आयोनिस कपोडिस्ट्रिएस की हत्या नासफिनियन ने की।

1874 में सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ।

1876 में स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी। 1888 में वाशिंगटन में वाशिंगटन स्मारक, डी.सी., जो उस समय की सबसे ऊंची इमारत थी, आधिकारिक तौर पर आम जनता के लिए खोल दी गई।

1914 में एंटवर्प में प्रथम विश्व युद्ध के बेल्जियम के सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे जर्मन सेना ने शहर पर कब्जा कर लिया।

1930 में अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी। 1946 में वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई। 1953 में ब्रिटिश सरकार ने गुयाना संविधान को निलंबित कर दिया।

1970 में जनरल लोन नोल और प्रिंसिसोवथ सिरिक मटक की अध्यक्षता वाले खमेर गणराज्य की कंबोडिया में घोषणा की गई। 1983 में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति चुन डू-ह्वान बर्मा के रंगून में एक हत्याकांड में बच गए।

1998 में पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वाच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया। 2004 में अफगानिस्तान ने अपना पहला लोकतांत्रिक चुनाव देश के पंजीकृत मतदाताओं के वोटिंग के 75 प्रतिशत अनुमान के साथ किया।

2005 में यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल हुआ।

2006 में गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की। 2006 में उत्तर कोरिया ने कथित तौर पर आईसीटी का पहला परमाणु उपकरण परीक्षण किया।

2009 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।

2012 में पाकिस्तानी कार्यकर्ता मलाला यूसुफ़ज़ई को एक तालिबंगमन ने एक असफल हत्या के प्रयास में गोली मार दी थी। 2013 में जूनो बृहस्पति की कक्षा में पृथ्वी पर उड़ता है, लेकिन फ्लाई-बाय के दौरान एक गड़बड़ होता है जो इसे सुरक्षित मोड में रखता है।

https://www.facebook.com/share/p/1C5iaJqiNn/