
डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, इंदौर
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मुंबई / जामनगर में अम्बानी के मेहमान और जिओ का IPO !
क्या ही विचित्र संजोग (?) है कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आते हैं, पीएम मोदी/राष्ट्रपति मुर्मू से नहीं मिलते और सीधे मुंबई / जामनगर चले जाते हैं। क्या ही संजोग है कि इसी दौरान 21 अक्टूबर को अम्बानी की ही कंपनी जिओ का IPO खुलता है और 100 मिनट में ही 30,213 करोड़ रूपये के बराबर पेशकश आ जाती है. फिर शाम होते-होते यह सब्सक्रिप्शन करीब तीन गुना (3.03 ) हो जाता है जबकि दो दिन अभी बचे हैं और लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होनी है। यह भारत का सबसे बड़ा IPO है। 1,119 रूपये के ऊपरी मूल्य बैंड पर जियो प्लेटफॉर्म्स का संभावित मूल्यांकन लगभग 10.3 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 108 अरब डॉलर है। यह मूल्यांकन इसे भारत की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल कर सकता है।
जिओ और रिलायंस एक कंपनी नहीं है लेकिन उस पर वर्चस्व एक ही परिवार का है। दोनों दिग्गज कम्पनियाँ हैं। अपनी- अपनी फील्ड में महाबली हैं। आज IPO खुलने के दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी तेजी आई। NSE पर शेयर सुबह 11:25 बजे तक लगभग 1.71% बढ़कर ₹1,222.50 पर पहुंचा। यह जियो IPO से जुड़ी कारोबारी उम्मीदों के बीच हुआ, हालांकि इससे यह साबित नहीं होता कि पूरी तेजी केवल IPO के कारण आई।
यह क्या रहस्य है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और जिओ का IPO एक साथ पधारे? मुकेश अम्बानी ने क्या क्या मैसेज दे डाले यह तो देखिये –
– हमारा येवढा मोट्टा IPO आया पर हम जामनगर में थे। यानी हम तो बहुत ही बड़े हैं भिया ! एकदम बड़ेवाले !
– दुनिया के सबसे ताकतवर आदमी अमेरिकी राष्ट्रपति का ख़ास हमसे मिलने आता है और हम उसका एक मैसे ज भी सोशल मीडिया पर नहीं डालते। रुबियो अडाणी और टाटा साँस के लोगों से भी मिलता है पर हाइलाइट केवल हम ही होते हैं !
– अमेरिकी विदेश मंत्री को हमने बांद्रा, मुंबई में हमारा NMACC और कन्वेशन सेंटर दिखा दिया, जामनगर में दुनिया की सबसे बड़ी रिफायनरी तो दिखाई ही, छोटे बाबू की वनतारा भी दिखाई।
– अब आप अभी तो सोचते रहिये कि अमेरिकी विदेश मंत्री हमसे तेल लेने आये हैं? तेल बेचने आये हैं ?? तेल रीफाइन कराने आये हैं??? ….या तेल लगाने आये हैं!**
ये होता है कॉर्पोरेट पॉवर ! तीर एक, निशाने कई !
21 -10-2016
#CorporatePower #MukeshAmbani #MarcoRubio #drprakashhindustani #JamnagarRefinery #RelianceIndustries #IndiaUSRelations #CorporateDiplomacy #DonaldTrump #jio #jioIPO #IndianBusiness #Geopolitics #OilPolitics #businessstrategy




