
छत्तीसगढ हाॅकी की 18वीं वार्षिक आमसभा में शबनम महासचिव और अजीत कोषाध्यक्ष चुने गये
राजनांदगांव। हाॅकी की नर्सरी राजनांदगांव में छत्तीसगढ हाॅकी की 18वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। आगामी कार्यकाल के लिए मनीष श्रीवास्तव बिलासपुर को अध्यक्ष चुना गया। महासचिव शबनम अंसारी राजनांदगांव, कोषाध्यक्ष अजीत चन्द्रवंशी कवर्धा के अलावा अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हाॅकी इंडिया द्वारा नियुक्त किए गये मुख्य निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
इस अवसर पर युवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार , हाॅकी इंडिया के पर्यवेक्षक लोकबहादुर सिंह, छत्तीसगढ ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक रमेश कुमार श्रीवास्वत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक ए.एक्का सहित खेल जगत से जुडे लोग उपस्थित थे।
सम्पन्न हुई। उपस्थित सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामानाएं दि।
आमसभा में हाॅकी के उत्थान एवं विकास के साथ ही खिलाडि़यों की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को अतिथियों ने संबोधित किया जबकि हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव फिरोज अंसारी ने स्वागत भाषण दिया।
वार्षिक आमसभा का प्रारंभ नव नियुक्त अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ जिसमें सर्वप्रथम हाॅकी छत्तीसगढ की महासचिव शबनम अंसारी ने वर्ष 2025-26 के बजट के अनुपादन के साथ ही इस कार्यकाल में हाॅकी छत्तीसगढ़ द्वारा हाॅकी के विकास के लिए किए गये कार्यो का विस्तार पूर्वक जानकारी एवं आगामी वर्ष सबजूनियर, जूनियर व सिनियर प्रतियोगिताओं के लिए स्थाल चयन की प्रक्रिया बताई।
हाॅकी छत्तीसगढ के निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा आईएएस (रिटार्यट) ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष पद मनीष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष 3 पद नीलमचंद बैद, गोपेश्वर कहरा, विनिता नवघरे, महासचिव एक पद शबनम अंसारी, कोषाध्यक्ष 1 पद अजीत चन्द्रवंशी, सह-सचिव 2 पद गजेन्द्र शर्मा, नीमा नीतू मसीह, कार्यकारिणी सदस्य 3 पद- राजेन्द्र जायसवाल,महेन्द्र सिंह नाग, जांहगीर खान वहीं स्पोटर्स कोर्ट अधिनियम 2025 के नियमानुसार स्पोटर्स पर्सन आफ मेरिट में 2 पद रेणुका यादव (ओलंपियन) मृणाल चौबे (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी), एथलेटिक्स कमेंटी हेतु 2 पद – अमिताभ मानिकपुरी और बबिता लिल्हारे निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी को उपास्थित अतिथियों द्वारा निर्वाचन संबाधि प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके पश्चात् हाॅकी छत्तीसगढ के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने आगामी कार्यकाल के लिए सभी हाॅकी जिला ईकाईयों के साथ ही हाॅकी से जुडें लोगो व पदाधिकारियों से सहायोग की अपेक्षा करते हुए हाॅकी को और आगे ले जाने की बात कही।
आमसभा में प्रमुख रूप से कुतुबुद्धिन सोलंकी, रणविजय प्रताप सिंह,(सहायक निर्वाचन अधिकारी), रोहित बाजपाई, अतुल चोपड़ा, राजेन्द्र यादव, विक्की शुक्ला, सूर्यकांत जैन, महेन्द्र सिंह ठाकुर, शितल साहू, कुमार स्वामी, अनुप श्रीवास्तव, झमन्न साहू, अनुराज श्रीवास्तव, विरेन्द्र सिंह भाटिया, गुणवंत पटेल, किशोर मेहरा, विष्णु अग्रवाल, संतोष अवास्थी, विजय शर्मा,आशा थामस, तोरण लाल सिंन्हा, अंसार अहमद, फारूख अहमद, नवीन मसीह, तुलसी साहू, विरेन्द्र नामदेव,कार्तिक यादव, अभिनव मिश्रा, शकिल अहमद, अनिश अहमद, खुशाल यादव, मिथलेश पाण्ड्या, योगेश द्विवेदी, जावेद खान, अभिषेक कुमार स्वर्ण, अशिष सिन्हा,रवि राॅव, दिपेश चैबे,हरूण खान,मनीष सोनी, राकेश गढ़वाल,संजना साहू, लिपशिता मोहंती, रोहिण केरकेट्टा, अमित खलखो, इस्तीमा केरकेटटा,शुशमा चन्द्रवंशी, नवीन मसीह,शकिल रिजवी, जावेद अंसारी, विशू अंजमानी, हफिज वारशी, आदि प्रमुख रूप से उपास्थित थे।


