मंदिरों में आज अन्नकूट महामहोत्सव

फाईल फोटो

भक्तों से अन्नकूट महाप्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध
राजनांदगाँव।
शहर के मंदिरों में आज दोपहर बाद अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भक्तों से महाप्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है।

शहर के ऐतिहासिक दिग्विजय महाविद्यालय परिसर में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के साथ ही श्री सत्यनारायण मंदिर, श्री बालाजी मंदिर, श्री लक्ष्मी मंदिर, श्री रामदेव मंदिर सहित अनेक मंदिरों में अन्नकूट महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

प्रसिद्ध सिद्ध प्राचीन भक्तों की आस्था का केंद्र भगवान श्री सत्यनारायण मन्दिर के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया कि सेवा को शिरोधार्य करते हुए समर्पित स्वयंसेवक सेवा में लगे हुए हैं। इस वर्ष 106 वे अन्नकूट महाहोत्सव के दिन गोवर्धन पर्वत पूजन सामूहिक रूप से किया जाएगा और 56 भोग , अर्पित कर उसे महाप्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। मंदिर समिति के उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया श्याम खंडेलवाल, राजेश अग्रवाल बालाजी, विजय खंडेलवाल ने बताया कि श्री सत्यनारायण जी का फूलों का शृंगार गोपी ग्वालों के साथ किया जाएगा। भक्तों द्वारा दोपहर 3:30 बजे मंदिर में महाआरती होगी। इसके बाद श्री सत्यनारायण भगवान को मूंग, चावल, कढ़ी , सब्जी, पूडी़ और बूंदी भोग लगाने के
तत्पश्चात भक्तों को अन्नकूट महाप्रसाद का वितरण दोपहर बाद 4 बजे किया जाएगा।