महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पहुंचाई गई अस्पताल

राजनांदगाँव, खैरागढ़। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार खुर्द निवासी महिला अंजू बघेल, उम्र 30 वर्ष ने आत्मदाह का प्रयास किया है। महिला को किसी तरह एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया है।

जानकारी के अनुसार महिला अंजू घरा में अकेली थी और उसने अपने घर के बाथरूम में मिट्टी तेल छिड़ककर खुद पर आग लगाई है। महिला के पति अजय बघेल, सास, ससुर व देवर खेत गए हुए थे।देवर सूरज जब खेत से घर खाना लेने आया तब बाथरूम से धुआं निकलता देख उसने परिजनों को सूचना दी।

परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर गंभीर रूप से झुलसी मंजू को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।