
1 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 274वां (लीप वर्ष में 275वां) दिन है। साल में अभी और 91 दिन बाकी हैं।
आज #1_अक्टूबर है। आज ही 1847 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं एनी बेसेंट का लंदन के कलफम में जन्म हुआ था।अग्रणी थियोसोफिस्ट, महिला अधिकारों की समर्थक, लेखक, वक्ता एवं भारत-प्रेमी महिला डाक्टर एनी बेसेन्ट का मद्रास (अब चेन्नई) के अड्यार में 20 सितम्बर 1933 को निधन हुआ था। गणित और दर्शन में रुचि रखने वालीं डा एनी बेसेंट ने माउंट एवरेस्ट की चढा़ई भी की थी। प्रतिभा सम्पन्न लेखिका और स्वतंत्र विचारक डा एनी बेसेंट थिलोसाफी यानि ब्रम्हविद्या पर 220 पुस्तकें और लेख लिखे हैं। डा एनी बेसेंट ने करीब 505 ग्रंथ व लेख लिखे हैं। उन्होंने भारत को अपनी मातृभूमि बताया था। आज ही 1945 में भारत के 14वें राष्ट्रपति रहे रामनाथ कोविंद का उत्तरप्रदेश के कानपुर के परौंख में जन्म हुआ है। बिहार के राज्यपाल भी रहे रामनाथ कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। भारतीय जनता पार्टी के नेता रहे कोविंद 77 साल के हैं। आज ही 1942 में मुख्य न्यायाधीश रहे सुब्बियर सुब्रह्मण्यम अय्यर का मद्रास (अब चेन्नई) के मदुरै में जन्म हुआ था। न्यायवीर और स्वतंत्रता सेनानी अय्यर ने डा एनी बेसेंट के साथ मिलकर होम रुल आंदोलन की स्थापना की थी। दक्षिण भारत के ग्रैंड ओल्डमैन के रुप में प्रसिद्ध हुए अय्यर की 5 दिसम्बर 1924 को मद्रास में मृत्यु हुई। आज ही 1895 में पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री लियाकत अली खान का पंजाब के करनाल में जन्म हुआ था। पाकिस्तान आंदोलन के दौरान मोहम्मद अली जिन्ना के साथ लगातार दौरा करने वाले लियाकत अली खान भारत के पहले वाणिज्य मंत्री भी थे। लियाकत अली खान की 16 अक्टूबर 1951 को रावलपिंडी में हत्या कर दी गई। आज ही 1906 में हिन्दी और बांग्ला फिल्मों के विख्यात संगीतकार और गायक एसडी बर्मन का कूमिला में जन्म हुआ था। कूमिला अब बांग्लादेश में है। एसडी बर्मन के नाम से प्रसिद्ध हुए सचिन देव बर्मन ने 80 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया था। एसडी बर्मन की 31 अक्टूबर 1975 को मुंबई में मृत्यु हुई। आज ही 1919 में हिन्दी फिल्मों के मशहूर गीतकार और उर्दू के बेहतरीन शायर मजरुह सुल्तानपुरी का सुल्तानपुर में जन्म हुआ था। मजरुह सुल्तानपुरी के नाम से प्रसिद्ध हुए असरारुल हसन खान की 24 मई 2000 को मुंबई में मृत्यु हुई। हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और 20वीं सदी के उर्दू साहिती जगत के मशहूर शायर मजरुह सुल्तानपुरी ने देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों के सेमिनार में हिस्सा लिया और वहां उर्दू को नई उंचाइयां दीं। 50 से ज्यादा वर्षों तक हिन्दी फिल्मों के लिए गीत लिखने और फिल्म जगत के सबसे बडे़ पुरस्कार दादासाहेब फालके पुरस्कार सहित कई अन्य सम्मानों से नवाजे गए मजरुह सुल्तानपुरी ने प्रसिद्ध फिल्मकार नासिर हुसैन के साथ उनकी ज्यादातर फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। आज ही 1901 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरो का कैरो में जन्म हुआ था। प्रताप सिंह कैरो जब पंजाब के मुख्यमंत्री थे तब हरियाणा और हिमाचल भी पंजाब का हिस्सा हुआ करते थे। प्रताप सिंह की 6 फरवरी 1965 को मृत्यु हुई। आज ही 1975 में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, छायाकार, पटकथा लेखक, संपादक और निर्माता अदुर्थी सुब्बाराव का मद्रास में निधन हुआ था। तेलुगु सिनेमा के साथ ही हिन्दी सिनेमा में भी काम कर चुके सुब्बाराव ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म फेयर पुरस्कार भी हासिल किया। सुब्बाराव का 16 दिसम्बर 1912 को राजमुंदरी में जन्म हुआ था। आज ही 1928 में प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के विल्लुपुरम में जन्म हुआ था। शिवाजी गणेशन के नाम से प्रसिद्ध हुए विल्लुपुरम चिन्नैया मनराय गणेशमूर्ति को पद्मभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी मिल चुका है। शिवाजी गणेशन की 21 जुलाई 2001 को चेन्नई में मृत्यु हुई। आज ही 1934 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे बीसी खंडूरी का देहरादून में जन्म हुआ है। मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी भाजपा के नेता हैं। उत्तराखंड के चौथे मुख्यमंत्री रहे खंडूरी 88 साल के हैं। आज ही 1957 में भारत के सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक रहीं अर्चना रामासुंदरम का जन्म हुआ है। किसी अर्धसैनिक बल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी अर्चना राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो की निदेशक भी रही हैं। अर्चना 65 साल की हैं।
आज ही 1847 में भारत के स्वाधीनता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली थियोसोफिकल सोसायटी की सदस्य ऐनी बेसेंट का लंदन में जन्म हुआ। 1854 में भारत में डाक टिकट का प्रचलन शुरू हुआ, टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी। 1953 में आंध्र प्रदेश भारत में एक अलग राज्य बना। 1967 में भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई। 1978 में भारत में विवाह के लिये लड़कियों की न्यूनतम उम्र 14 से बढ़ाकर 18 और लड़कों की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गई।
आज ही विश्व वृद्ध (वरिष्ठ) नागरिक दिवस, रक्तदान दिवस, अन्तरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस, विश्व शाकाहारी दिवस, साइप्रस स्वतंत्रता दिवस, नाइजीरिया स्वतंत्रता दिवस, पलाऊ स्वतंत्रता दिवस, तुवालु स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
आज ही 1847 में राजनीतिज्ञ डॉ. एनी बेसेंट, 1945 में राजनीतिज्ञ रामनाथ कोविंद, 1957 में पुलिस अधिकारी अर्चना रामासुन्द्रम, 1842 में वकील एस. सुब्रमणिया अय्यर, 1894 में वकील सुधी रंजन दास, 1895 में राजनीतिज्ञ लियाकत अली खान, 1906 में गायक एस. डी. बर्मन, 1919 में कवि मजरुह सुल्तानपुरी, 1934 में राजनीतिज्ञ बी. सी. खंडुरी का जन्म हुआ। आज ही 1952 में बिहार की प्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा का समस्तीपुर में जन्म हुआ है। मैथिली, भोजपुरी और हिन्दी में गाने गाने वालीं शारदा सिन्हा 71 साल की हैं। शारदा सिन्हा को पद्मभूषण पुरस्कार सहित अनेक सम्मान मिले हैं।
आज ही 1705 में संसद ने घोषणा की, कि हंगरी स्वतंत्र होने के बाद रकोजी राजा बनाया जायेगा। 1800 में एक गुप्त संधि में स्पेन ने लुइसियाना को फ्रांस में सौंप दिया। 1801 में सैन इल्डेफोन्सो की तीसरी संधि पर हस्ताक्षर करने के साथ, स्पेन ने लुसियाना के औपनिवेशिक क्षेत्र को इटली के टस्कनी क्षेत्र के बदले फ्रांस को लौटा दिया। 1826 में स्कॉटलैंड में मोंकलैंड और किर्किन्तिलोच रेलवे का उद्घाटन किया गया। 1829 में केप टाउन में दक्षिण अफ्रीकी कॉलेज का उद्घाटन हुआ।
1867 में कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक ‘दास कैपिटल’ प्रकाशित हुई। 1883 में सिडनी हाई स्कूल (पहले लड़कों का पब्लिक स्कूल) सिडनी ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया। 1885 में विशेष वितरण मेल सेवा अमेरिका में शुरू की गयी। 1887 में ब्रिटिश साम्राज्य ने बलूचिस्तान का कार्यभार संभाला।
1892 में शिकागो विश्वविद्यालय आईसीटी प्रथम श्रेणी में रखा गया। 1896 में गोटलीब डैमलर दुनिया का पहला पेट्रोल ट्रक बनाया। 1908 में फोर्ड मॉडल टी, जिसे “टिन लिज़ी” के रूप में जाना जाता है, को जनता के लिए पेश किया गया, और यह पहली कार थी जो संयुक्त राज्य के साधारण निवासी के लिए किफायती और भरोसेमंद थी।
1949 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता माओत्से तुंग ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की घोषणा की। चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई और माओत्से तुंग राष्ट्रपति बने। 1960 में नाइजेरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और आज के दिन को वहॉ राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1964 में जापान में हाई-स्पीड रेलवे लाइनों की शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) लिंक टोक्यो ओलंपिक के साथ मेल खाना शुरू हुई, जिसमें 210 किमी / घंटा (130 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से चलने वाली पहली ट्रेनें हैं।
1976 में अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ क्योंकि पूरे देश में अमेरिकी स्वाइन फ्लू बुखार की नई घातक बीमारी से निपटने के लिए खुद को शॉट्स के लिए तैयार करते हैं, जो कि बाद में सर्दियों में उभरने का अनुमान है। 1991 में न्यूजीलैंड का संसाधन प्रबंधन अधिनियम प्रभावी हो गया, ताकि उनके स्थायी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए प्राकृतिक और भौतिक संसाधनों जैसे कि भूमि, एयरंड पानी तक पहुंच को विनियमित किया जा सके।
1994 में पलाऊ ने संयुक्त राष्ट्र की विश्वस्तरीय परिषद से स्वतंत्रता प्राप्त की। 2009 में एक, अर्दीपीथेकुसरामिडस जीवाश्म कंकाल की खोज, पैलियोन्टोलॉजिस्ट द्वारा घोषित की गई थी। यह मानव पूर्वज का सबसे पुराना जीवाश्म कंकाल माना जाता है।
2011 में मार्टिन डेम्पसे को राष्ट्रपति ओबामा द्वारा अमेरिका का संयुक्त कमान नियुक्त किया गया।

