आज का इतिहास: 6 अक्टूबर

6 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 279वां (लीप वर्ष में 280वां) दिन है। साल में अभी और 86 दिन बाकी हैं।

आज #6_अक्टूबर है। आज ही 1661 में सिखों के सातवें गुरु गुरु हर राय का रुपनगर में निधन हुआ था। गुरु हर राय का 16 जनवरी 1630 को कीरतपुर साहिब में जन्म हुआ था। गुरु हर राय एक महान आध्यात्मिक व राष्ट्रवादी महापुरुष व योद्धा थे। सिखों के छटवें गुरु हरगोविंद साहिब ने अपनी मृत्यु से पहले अपने पोते हर राय को 14 वर्ष की छोटी आयु में 3 मार्च 1644 को सप्तम नानक के रुप में घोषित कर दिया था। गुरु हर राय ने अपनी मृत्यु के पूर्व अपने सबसे छोटे पुत्र हरकिशन को अष्टम नानक के रुप में स्थापित कर दिया था। आज ही 2012 में स्वतंत्रता सेनानी और उत्तरप्रदेश, ओडि़सा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे बी सत्यनारायण रेड्डी का हैदराबाद में निधन हुआ था। सत्यनारायण रेड्डी एलएलबी शिक्षित थे। रेड्डी का 21 अगस्त 1927 को आंध्रप्रदेश के अन्नारम गांव में जन्म हुआ था। आज ही 1893 को सुप्रसिद्ध भारतीय खगोलविज्ञानी यानि एस्ट्रोफिजिसिस्ट मेघनाद साहा का शाओराटोली में जन्म हुआ था। शाओराटोली अब बांग्लादेश के ढाका में है। साहा समीकरण के प्रतिपादन के लिए प्रसिद्ध मेघनाद साहा ने भारत के शक पंचांग का भी संशोधन किया था जो 22 मार्च 1957 से लागू हुआ। साहा समीकरण तारों में भौतिक और रासायनिक स्थिति की व्याख्या करता है। मेघनाद साहा ने साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान और इंडियन एसोसिएशन फार द कल्टिवेशन आफ साइंस नामक दो महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थापना की थी। मेघनाद साहा का 16 फरवरी 1956 को दिल्ली में निधन हुआ। आज ही 1946 में अभिनेता विनोद खन्ना का पेशावर में जन्म हुआ था। पेशावर अब पाकिस्तान में है। विनोद खन्ना दो बार पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा के सांसद भी रहे हैं। विनोद खन्ना केन्द्र में मंत्री भी रहे हैं। विनोद खन्ना के अभिनेता अक्षय खन्ना सहित दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। विनोद खन्ना ने फिल्मों में हीरो और विलन दोनों तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। विनोद खन्ना की 27 अप्रैल 2017 को कैंसर के चलते मुंबई के अस्पताल में मृत्यु हो गई। आज ही 1930 में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का पंजाब के कोरनवाली (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ था। भजनलाल के नाम से प्रसिद्ध हुए भजनलाल मांझू (बिश्नोई) करनाल और हिसार से सांसद भी रहे। हरियाणा जनहित कांग्रेस के नेता भजनलाल की 3 जून 2011 को हिसार में मृत्यु हुई। तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता भजनलाल राज्यसभा और लोकसभा सांसद भी रहे और केन्द्र की राजीव गांधी सरकार में मंत्री भी रहे। कांग्रेस के अलावा जनता पार्टी और हरियाणा जनहित कांग्रेस के नेता रहे भजनलाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने गांव का सरपंच बनकर की थी और इसके बाद वे राजनीति में शिखर तक पहुंचे थे। आज ही 1935 में उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध किसान और राजनीतिज्ञ महेन्द्र सिंह टिकैत का मुजफ्फरनगर के सिसौली में जन्म हुआ था। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष रहे महेन्द्र सिंह टिकैत अपने पिता की मृत्यु के बाद आठ वर्ष की आयु में बलियान खाप के चौधरी बन गए थे। महेन्द्र सिंह टिकैत की 15 मई 2011 को हड्डी के कैंसर के चलते मुजफ्फरनगर में मृत्यु हो गई। महेन्द्र सिंह टिकैत के चार बच्चे हैं जिनमें राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। आज ही 1989 में न्यायमूर्ति फातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश नियुक्त हुईं थीं। न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीबी का 30 अप्रैल 1927 को केरल में जन्म हुआ था। तमिलनाडु की राज्यपाल भी रहीं फातिमा बीबी 96 साल की हैं। आज ही 1944 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का गया में जन्म हुआ है। जीतनराम मांझी जनता दल युनाइटेड के नेता के रुप में बिहार के 23वें मुख्यमंत्री रहे हैं। वर्तमान में वे हिन्दूवादी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय नेता हैं और इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। जीतनराम मांझी 78 साल के हैं। आज ही 1963 में फिल्मों और टीवी के अभिनेता संजय मिश्रा का बिहार के दरभंगा में जन्म हुआ है। कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से चर्चित संजय मिश्रा 60 साल के हैं।

आज ही 1862 में भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ। 2012 में प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं पश्चिम बंगाल के 19वें राज्यपाल बी सत्या नारायण रेड्डी का निधन हुआ।

आज ही विश्व वन्य प्राणी दिवस, खत्री दिवस, विश्व सेरेब्रल पाल्‍सी दिवस मनाया जाता है।

आज ही 1499 में फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया। 1683 में पेंसिल्वेनिया कॉलोनी में जर्मन प्रवासियों ने उत्तरी अमेरिका में पहली स्थायी जर्मन बस्ती जर्मेनटाउन की स्थापना की। 1723 में बेंजामिन फ्रेंकलिन 17 साल की उम्र में फिलाडेल्फिया पहुंचे। 1762 में ब्रिटिश सैनिकों ने मनीला, फिलीपींस पर कब्जा कर लिया। 1777 में जनरल सर हेनरी क्लिंटन की कमान में अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध-ब्रिटिश सेनाओं ने फोर्ट क्लिंटन और फोर्ट मोंटगोमरी पर कब्जा कर लिया, और हडसन नदी श्रृंखला को नष्ट कर दिया।

1870 में रोम को एकीकृत इटली की राजधानी बनाया गया। 1884 में संयुक्त राज्य अमेरिका नौसेना वार कॉलेज न्यूपोर्ट रोड आइलैंड में स्थापित किया गया। 1903 में ऑस्ट्रेलिया के उच्च न्यायालय में पहली बार कामकाज की शुरुआत हुई। 1906 में ईरान में मजलिस का पहली बार आयोजन किया गया। 1908 में ऑस्ट्रिया-हंगरी ने बोस्निया और हर्जेगोविना के विलय की घोषणा की, जिससे रूस और सर्बिया राज्य के साथ उनके संबंधों को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा। 1910 में एलिफथेरियोस वेनिज़ेलोस को उनकी सात गैर-लगातार शर्तों में से पहले ग्रीस के प्रधानमंत्री चुना गया था। 1912 में अमेरिकी सेना ने निकारागुआन शहर लेओन पर कब्जा किया। 1927 में डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत से सजी पहली फीचर फिल्म ‘द जैज सिंगर’ रिलीज हुई।

1943 में ब्रिटिश कमांडो ने ऑपरेशन डेवन को सफलतापूर्वक पूरा किया। 1957 में सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया। 1961 में राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने अमेरिकी परिवारों को परमाणु युद्ध की घटना में परमाणु पतन से बचाने के लिए बम आश्रयों के निर्माण की सिफारिश की।

1977 में रूसी युद्धक विमान मैक्वियान मिग-29 ने पहली उड़ान भरी। यह एक युद्धक विमान है जिसे सोवियत संघ ने तैयार किया। 1987 में फिजी एक गणराज्य घोषित हुआ। 1995 में दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।

2000 में यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रान्ति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोड़कर भागे, विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।

2006 में नासा ने मंगल ग्रह की क्लोज़-अप तस्वीरें जारी किया जो उसके छिपे हुए, समुद्र के अतीत को प्रकट करता है। ये तस्वीरें मार्स टोही ऑर्बिटर द्वारा ली गई थीं। 2007 में कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया। 2007 में जेसन लुईस ने दुनिया का पहला मानव संचालित जलयात्रा पूरा किया। 2008 में अमेरिका ने 2010 और 2015 के बीच मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ानों के लिए रूस पर भरोसा किया।

2010 में दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 2011 में जापानी संयंत्रों में उत्पादन, कार निर्माता टोयोटा 2011 के तुहोकू भूकंप और सूनामी के बाद अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट आती है। 2012 में ईरान के अनुसार, इजरायल को परमाणु हथियारों के अप्रसार पर संधि का हिस्सा बनना चाहिए। 2014 में अमेरिकी अभिनेत्री मारियन सेल्डस का निधन हुआ।

https://www.facebook.com/share/p/1cVBkb3ztL/