वैशाली जैन जगदलपुर एएसपी ऑप्स, आईपीएस आदित्य होंगे सीएसपी राजनांदगाँव

राजनांदगाँव। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी राजनांदगाँव सीएसपी वैशाली जैन का तबादला हो गया है। उनकी जगह राजनांदगाँव में ही पदस्थ आईपीएस अधिकारी प्रशिक्षु अफसर आदित्य कुमार को यहाँ सीएसपी के पद पर पदस्थ किया गया है। लंबे समय तक राजनांदगाँव सीएसपी रहीं वैशाली जैन को जगदलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स के पद पर पदस्थ किया गया है।