
10 नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 314वां (लीप वर्ष में 315वां) दिन है। साल में अभी और 51 दिन बाकी हैं।
आज #10_नवम्बर है। आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। भगवान धन्वंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए वह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी, इसलिए धनतेरस या धनत्रयोदशी के दिन धन्वंतरी देव के पूजन का विधान है। आज ही 1977 में अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण देने वाले पहले व्यक्ति बने। जनसंघ के संस्थापकों में प्रमुख कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता रहे अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। 16 अगस्त 2018 को भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का निधन दिल्ली एम्स हास्पिटल में हुआ। आज ही 1990 में चंद्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने थे। चंद्रशेखर 21 जून 1991 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। चंद्रशेखर का 17 अप्रैल 1927 को बलिया में जन्म हुआ था जबकि 8 जुलाई 2007 को मृत्यु हुई। आज ही 1848 में प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ सुरेन्द्र नाथ बैनर्जी का कोलकाता में जन्म हुआ था। भारत सभा (इंडियन नेशनल एसोसिएशन) की स्थापना करने वाले सर सुरेन्द्र नाथ बैनर्जी बाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। राष्ट्रगुरु के नाम से जाने जाने वाले सुरेन्द्र नाथ बैनर्जी की 6 अगस्त 1925 को बंगाल के बरकपुर में मृत्यु हुई। सुरेन्द्र नाथ बैनर्जी ने इंग्लैंड में कई दार्शनिक कार्यों का अध्ययन किया। भारत लौटने के बाद वे कालेज में अंग्रेजी के प्रोफेसर बन गए। बाद में सुरेन्द्र नाथ बैनर्जी राजनीति में आ गए। आज ही 1871 में प्रसिद्ध शिक्षाविद्, अधिवक्ता, पत्रकार और सांसद डा सच्चिदानंद सिन्हा का बिहार के आरा में जन्म हुआ था। भारत की संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष रहे डा सच्चिदानंद सिन्हा बिहार को बंगाल से पृथक राज्य के रुप में स्थापित करने वालों में प्रमुख थे। डा सच्चिदानंद सिन्हा की 6 मार्च 1950 को पटना बिहार में मृत्यु हुई। आरा के धनी कायस्थ परिवार में जन्में सच्चिदानंद सिन्हा ने लंदन में कानून की शिक्षा प्राप्त करने के बाद भारत आकर वकालत की। आज ही 1899 में भारतीय विद्वान, दार्शनिक और सत्य समाज के संस्थापक स्वामी सत्यभक्त का सागर के शाहपुर में जन्म हुआ था। स्वामी सत्यभक्त के नाम से मशहूर हुए मूलचंद को चार साल की उम्र में मां की मृत्यु के बाद दरबारी लाल नाम दिया गया। स्वामी सत्यभक्त की 10 दिसम्बर 1998 को महाराष्ट्र के वर्धा में मृत्यु हुई। स्वामी सत्यभक्त को न्यायाचार्य के रुप में भी पहचान मिली थी। आज ही 1954 में मेघालय के दसवें मुख्यमंत्री रहे और मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे डोनकुपर राय का जन्म हुआ था। डोनकुपर राय की 28 जुलाई 2019 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मल्टीपल आर्गन फेल्योर के चलते मृत्यु हो गई। आज ही 2019 में भारत के दसवें मुख्य चुनाव आयुक्त रहे टीएन शेषन का चेन्नई में निधन हुआ था। टीएन शेषन के नाम से प्रसिद्ध हुए तिरुनेलै नारायण अइयर शेषन का केरल के पलक्कड़ के तिरुनेलै में 15 दिसम्बर 1932 को जन्म हुआ था। अपने सख्त फैसलों के लिए प्रसिद्ध हुए नौकरशाह टीएन शेषन की पहल पर मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र मिल पाया। पदमुक्त होने के बाद टीएन शेषन ने 1997 में राष्ट्रपति का चुनाव लडा़ लेकिन केआर नारायणन से हार गए। इसके दो साल बाद टीएन शेषन ने कांग्रेस की टिकट पर भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ चुनाव लडा़ लेकिन उसमें भी हार गए। आज ही 1967 में प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा का गाडरवाडा में जन्म हुआ है। आशुतोष राणा के नाम से प्रसिद्ध हुए आशुतोष रामनारायण नीखरा 56 साल के हैं। हिन्दी के साथ ही मराठी, कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों और टीवी में सक्रिय आशुतोष राणा ने कई फिल्मों और धारावाहिकों में बेहतरीन अभिनय किया है। आशुतोष ने फिल्मों और टीवी की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेणुका शहाणे से शादी की है।
आज ही विश्व विज्ञान दिवस, वन शहीद दिवस, परिवहन दिवस, शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
आज ही 1202 में चौथे धर्मयुद्ध की पहली बड़ी कार्रवाई और कैथोलिक अपराधियों द्वारा कैथोलिक शहर के खिलाफ पहला हमला, ज़ारा, क्रोएशिया में घेराबंदी, शुरू हुआ। 1483 में ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म हुआ। 1766 में न्यू जर्सी के अंतिम रॉयल गवर्नर विलियम फ्रैंकलिन ने क्वीन्स कॉलेज की स्थापना के लिए चार्टर पर हस्ताक्षर किए, जिसे अब रटगर्स विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है। 1775 में अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध के दौरान दूसरे महाद्वीपीय कांग्रेस के एक संकल्प द्वारा संयुक्त राज्य मरीन कॉर्प्स को कॉन्टिनेंटल मरीन के रूप में स्थापित किया गया। 1793 में फ्रांस ने बलपूर्वक ईश्वर की पूजा समाप्त कर दी।
1885 में गोटलिएब देमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की। 1891 में बोस्टन में पहली महिलाओं की ईसाई टेम्पेरन्स संघ की बैठक आयोजित की गयी। 1909अमेरिकी संगीतकार और गीतकार जॉनी मार्क्स का जन्म हुआ। 1919 में अमेरिकन लीजन के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन को मिनेयापोलिस शहर में आयोजित किया गया।
1946 में इंग्लैंड में स्लिमब्रिज वेटलैंड रिजर्व खोला गया। 1951 में संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रत्यक्ष डायल तट-टू-तट टेलीफोन सेवा शुरू की गयी। 1958 में मर्चेंट हैरी विंस्टन ने स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन को ‘होप डायमंड’, ‘दुनिया का सबसे प्रसिद्ध हीरा’ बताया। 1964 में लियोनिड ब्रेजनेफ़ सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए।
1970 में चीन की महान दीवार को पर्यटन के लिए खोला गया। 1982 में सोवियत संघ के नेता लियोनिड ब्रेज़नेव की मौत हुई। ब्रेज़नेव ने सोवियत संघ पर 20 वर्षों तक शासन किया था। 1986 में बंगलादेश में संविधान फिर लागू किया गया। 1989 में जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू हुआ।
2006 में श्रीलंका के तमिल सांसद नादराजाह रवीराज कोलंबो की हत्या कर दी गयी। 2006 में राइस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने सीखा कि लोहे के ऑक्साइड के छोटे कण, जब एक मजबूत चुंबक के नीचे रखा जाता है, तो उपयोग नैनो तकनीक के माध्यम से आर्सेनिक के साथ बाँध दिया जाता है। भूजल के आर्सेनिक प्रदूषण से पीड़ित देशों के लिए यह संभवतः बहुत फायदेमंद है।
2008 में मंगल ग्रह पर उतरने के पांच महीने बाद लैंडर से संचार बंद हो जाने पर नासा ने फीनिक्स मिशन को समाप्त कर दिया।

