
राजनांदगांव। शहर के भारत माता चौक में स्थित अर्चना ज्वेलर्स में आज सुबह-सुबह आग लग गई। आगजनी में लाखों के नुकसान की आशंका है। हालाँकि फिलहाल वास्तविक नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है।
लक्ष्मी पूजा के दिन रविवार को दुकान में पूजा करने के बाद संचालक रात में वह घर गए और सुबह 7 बजे आगजनी की घटना हो गई। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। इस आगजनी के कारण लाखों का नुकसान होने की खबर है। सुबह घटना का पता चलने के बाद जैसे तैसे सामान को बाहर निकल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।अभी कितना नुकसान हुआ है, उसका वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आया है।




