आज का इतिहास: 18 अक्टूबर

18 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 291वां (लीप वर्ष में 292वां) दिन है। साल में अभी और 74 दिन बाकी हैं।

आज #18_अक्टूबर है। आज ही 1931 में फोनोग्राफ और विद्युत बल्ब सहित अनेकों युक्तियां विकसित करने वाले अमेरिकी अविष्कारक थामस एल्वा एडिसन का अमेरिका के न्यू जर्सी के वेस्ट आरेंज में निधन हुआ था। थामस एल्वा एडिसन का 11 फरवरी 1847 को ओहायो के मिलान में जन्म हुआ था। थामस एडिसन को ही प्रथम औद्योगिक प्रयोगशाला स्थापित करने का श्रेय जाता है। अमेरिका में अकेले 1093 पेटेंट कराने वाले एडिसन विश्व के सबसे महान अविष्कारकों में गिने जाते हैं। आज ही 1919 में मेघालय के संस्थापक मुख्यमंत्री विलियमसन अम्पांग संगमा का दक्षिण गारो पहाड़ी जिला, अब बाघमारा में जन्म हुआ था। भारत के 21वें राज्य मेघालय के तीन बार मुख्यमंत्री रहे विलियमसन अम्पांग संगमा 25 अक्टूबर 1990 को मृत्यु हुई। विलियमसन संगमा मिजोरम के राज्यपाल भी रहे। आज ही 1925 में उत्तरप्रदेश और बाद में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे राजनेता नारायण दत्त तिवारी का नैनीताल में जन्म हुआ था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी तीन बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। देश के विदेश मामलों के मंत्री और फिर वित्तमंत्री भी रहे नारायण दत्त तिवारी का आज ही के दिन 93 साल की उम्र में 18 अक्टूबर 2018 को दिल्ली में निधन हुआ। नारायण दत्त तिवारी आंध्रप्रदेश के राज्यपाल भी रहे। आज ही 1950 में अभिनेता ओम पुरी का पंजाब के अंबाला में जन्म हुआ था। ओम पुरी के नाम से प्रसिद्ध हुए ओम प्रकाश पुरी को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ओम पुरी ने ब्रिटिश और अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान दिया था। ओम पुरी की 6 जनवरी 2017 को मुंबई में मृत्यु हुई। ओम पुरी ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान में शिक्षा हासिल की थी। आज ही 2004 में कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन को एक मुठभेड़ में मार गिराया गया। देश के कई राज्यों की पुलिस, सुरक्षा बलों और प्रशासन ने राहत महसूस किया जब सुरक्षा बलों ने दस्यु सरगना और कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन को पापरपट्टी में एक मुठभेड़ में मौत के घाट उतार कर चैन की सांस ली। घनी मूछों वाला वीरप्पन कई दशकों तक सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बना रहा। हाथी दांत के लिए सैकड़ों हाथियों की जान लेने वाले और करोड़ों रूपए के चंदन की तस्करी करने वाले वीरप्पन ने तस्करी के अपने अभियानों को अंजाम देने के दौरान करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की जान ली और उनमें से आधे से ज्यादा पुलिसकर्मी थे। वीरप्पन के नाम से प्रसिद्ध हुए कूज मुनिस्वामी वीरप्पन का 18 जनवरी 1952 को गोपीनाथम में जन्म हुआ था। आज ही 1958 में अभिनेत्री काजल किरण का मुंबई में जन्म हुआ है। काजल किरण ने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। काजल किरण 64 साल की हैं। आज ही 1968 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर नरेन्द्र हिरवानी का गोरखपुर में जन्म हुआ है। नरेन्द्र दीपचंद हिरवानी ने टेस्ट क्रिकेट में 1988 में अपने पदार्पण मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 136 रन देकर 13 विकेट लिए थे जिसमें से एक पारी में 61 रन देकर आठ विकेट थे। नरेन्द्र हिरवानी 54 साल के हैं। आज ही 1977 में अभिनेता, माडल, फिल्म प्रोड्यूसर और राईटर कुणाल कपूर का मुंबई में जन्म हुआ है। कुणाल ने फिल्म रंग दे बसंती में असलम के किरदार से खूब प्रसिद्धि पाई थी। कुणाल 45 साल के हैं। आज ही 1977 में अभिनेत्री ज्योतिका का मुंबई में जन्म हुआ है। ज्योतिका के नाम से प्रसिद्ध हुईं ज्योतिका सादनाह मुख्य रुप से तेलुगु फिल्मों में दिखाई देती हैं। तेलुगु के अलावा मलयालम, कन्नड़ और हिन्दी फिल्मों में भी काम कर चुकीं ज्योतिका 45 साल की हैं। ज्योतिका के पति तमिल अभिनेता सूर्या हैं। ज्योतिका ने फिल्मफेयर के साथ ही तमिलनाडु राज्य के फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं। आज ही 1984 में अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो का मुंबई में जन्म हुआ है। अपनी पहली फिल्म स्लमडाग मिलियनेयर में लतिका के किरदार के लिए प्रसिद्ध हुईं फ्रीडा पिंटो 38 साल की हैं। फ्रीडा ने कई फिल्म पुरस्कार जीते हैं।

आज ही अज़रबैजान स्वतंत्रता बहाली दिवस मनाया जाता है।

आज ही 1009 में फातिमिद ख़लीफ़ा अल-हकीम द्वि-अम्र अल्लाह के आदेशों के तहत, यरूशलेम के चारदीवारी शहर के भीतर अब एक ईसाई चर्च पवित्र सेकुलर का कर्च को नष्ट कर दिया गया। 1081 में बीजान्टिन-नॉर्मन युद्धों-अपुल्लिया और कैलाब्रिया के ड्यूक रॉबर्ट गुइस्कार्ड के तहत नॉर्मन्स ने, इलारिया की बीजान्टिन राजधानी दिर्रैचियम शहर के बाहर बीजान्टिन को हराया। 1386 में जर्मनी के सबसे पुराने विश्वविद्यालय, हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई।

1564 में इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की। 1648 में उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में ‘बोस्टन शूमेकर्स’ पहला श्रम संगठन बना। 1748 में ऐक्स-ला-चैपल की संधि ने ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध समाप्त होने पर हस्ताक्षर किए। 1752 में रूसो के ओपेरा हाउस में “ले देविन डु ग्राम” का प्रकाशन किया गया। 1767 में मेसन डिक्सन लाइन, मैरीलैंड और पेंसिल्वेनिया के बीच सीमा पर सहमति हुई। 1775 में अफ्रीकी अमेरिकी कवि फिलिस व्हीटले गुलामी से मुक्त किये गए।

1878 में थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी। 1898 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने सैन जुआन पर अमेरिकी ध्वज फहराया। 1913 में जर्मनी के लीपज़िग शहर से राष्ट्रों के युद्ध के लिए बना स्मारक समाप्त किया गया। 1922 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बदलकर बाद में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन कर दिया गया।

1931 में इलेक्ट्रीसिटी के खोजकर्ता थॉमस एडिसन का निधन हुआ। 1954 में टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया। 1961 में ट्यूरिन में यूरोपीय सामाजिक चार्टर पर हस्ताक्षर किए गया। 1963 में लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया।

1967 में सोवियत अंतरिक्ष जांच वेनेरा 4 ने शुक्र के पर्यावरण के प्रत्यक्ष विश्लेषण का प्रदर्शन किया और वनमानुष ग्रह पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान बन गया, हालांकि इससे पहले उसने काम करना बंद कर दिया था। 2008 में नासा का इंटरस्टेलर बाउंड्री एक्सप्लोरर उपग्रह लॉन्च किया गया। इसने सौर मंडल के किनारे की जांच की।

https://www.facebook.com/share/p/1AGo8hovDn/