भारत के युवा प्रदर्शनकारियों का चेहरा बनीं ये न थकने वाली एक्टिविस्ट

खुशदीप सहगल, नई दिल्ली

नेहा बोरा, इस लड़की से आप Love करो या Hate, आप इसे Ignore नहीं कर सकते.

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुजीब मशाल ने नेहा बोरा पर स्टोरी की है, जिसका हिन्दी में सार यहां पेश है.

न थकने वाली एक्टिविस्ट जो भारत के युवा प्रदर्शनकारियों का चेहरा बन गई है…

जब पिछले हफ़्ते पुलिस ने नई दिल्ली से हज़ारों प्रदर्शनकारियों को दमनकारी ढंग से पकड़ा, तो नेहा बोरा न सिर्फ़ सड़क पर संघर्ष का चेहरा बन गईं, बल्कि उसकी ताकत भी बन गईं…

नेहा दौड़ती रहीं, बैरिकेड्स पर चढ़ती रहीं और राजधानी में सिक्योरिटी फोर्स को चकमा देती रहीं. जब ऑफिसर्स ने 29 साल की नेहा को पुलिस बस में घसीटा, तो नेहा नारे लगाने के लिए खिड़की की तरफ दौड़ीं. हिरासत से छूटने के बाद, नेहा बैकपैक बांधकर दूसरी सड़क पर भागीं, और पुलिस ने फिर उनका पीछा किया.

स@रकार ने प्रदर्शनों को दबाने के लिए ताकत का इस्तेमाल किया, लेकिन इसका जवाब एक मज़बूत, चश्मा पहनने वाली स्टूडेंट लीडर से मिला. जिसके हार न मानने से पता चला कि स@रकार चला रहे ताकतवर आदमी की पकड़ उतनी मज़बूत नहीं, जितनी बताई जाती रही…

“कॉकरोच” यूथ मूवमेंट के लीडर्स को हिरासत में लिया जा चुका था, और उनका बड़े प्रोटेस्ट का प्लान फेल होता दिख रहा था, नेहा और लेफ्टिस्ट स्टूडेंट ग्रुप्स के दूसरे मेंबर्स ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के अपने लंबे अनुभव से सीख लेकर सड़कों पर दबाव बनाए रखा.

कुछ ही दिनों में, वायरल ऑनलाइन तस्वीरों ने नेहा की मज़बूत छवि सबको दिखाई. सोमवार को नेहा एक विपक्षी रैली में थीं, जिसमें हज़ारों लोग मौजूद थे. मंगलवार को नेहा एक न्यूज़ कॉन्फ्रेंस में थीं, उनके चारों ओर दर्जनों नेता, अधिकतर पुरुष थे जिनकी उम्र उनसे दोगुनी थी.

नेहा के एक्शन हीरो बनने से पहले ही, युवाओं का गुस्सा उबल रहा था. युवाओं के पास गुस्सा होने की बहुत सी बातें थीं: एजुकेशन सिस्टम में बार-बार होने वाले स्कैंडल जो एक पीढ़ी को नाकाम बना रहे हैं, नौकरियों की कमी और देश की सड़कों पर, खासकर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा की बहुत खराब हालत. लेकिन हाल के महीनों में, Gen Z का गुस्सा पॉलिटिक्स में अकाउंटेबिलिटी की कमी पर सिमट गया है, जो इन समस्याओं को ठीक करने में नक्कारा साबित हुई है.

नेहा ने पब्लिक में अपनी बात रखने के हुनर और शिकायत करने की बेखौफ भाषा को एक बुनियादी पॉलिटिकल आइडिया के साथ मिलाया है. असहमति के लिए जगह बनाना जवाबदेही की ओर पहला कदम है.

पिछले हफ़्ते हिरासत के दौर के बीच द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में नेहा ने कहा, “लोग सड़कों पर आने से नहीं डरते. और जब ऐसा होता है, तो हम सही मायने में देख रहे हैं कि स@रकार सच में बैकफुट पर है.”

नेहा ने कहा कि सड़कों पर लोगों का गुस्सा इस बात का संकेत है कि मिस्टर मो@दी की एक दशक से भी ज़्यादा पुरानी पकड़ अब ढीली पड़ सकती है. इतने सालों में, मिस्टर मो@दी ने देश को अपनी मज़बूत इमेज में ढाला है, असहमति जताने वालों पर रोक लगाई है और एक्टिविस्ट्स को जेल में डाला है, जिनमें से कई बिना ट्रायल के सालों से जेल में हैं.

लेफ्टिस्ट स्टूडेंट ग्रुप ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (AISA) की प्रेसिडेंट नेहा, इस समय मूवमेंट का चेहरा हैं. नेहा यूनिवर्सिटी कैंपस में मौजूद लेफ्टिस्ट पॉलिटिक्स से सीखे गए एक दशक के एक्टिविज़्म को साथ लेकर आई हैं.

12 साल से मो@दी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता पर काबिज़ बी@जेपी के बारे में नेहा ने कहा, “उन्होंने डेमोक्रेसी की लिमिट्स फिर से तय कीं, अकाउंटेबिलिटी की लिमिट्स फिर से तय कीं, असहमति की लिमिट्स फिर से तय कीं. क्योंकि वे डेफिनिशन्स बदल रहे थे, इसलिए हमें यह समझने में समय लग रहा था कि असल में क्या हो रहा है — असल में वे क्या प्लेबुक हमारे लिए सेट कर रहे हैं.”

जब पिछले हफ्ते के अंत में पूरे देश में युवा ग्रुप्स ने स@रकार के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन बुलाया, ये आरोप लगाते हुए कि रूलिंग पार्टी ने गलत चुनावी फायदा पाने के लिए देश के वोटर रोल में छेड़छाड़ की, तो पुलिस इन ग्रुप्स के साथ सख़्ती से पेश आई. विरोध प्रदर्शनों को गैर-कानूनी घोषित कर दिया, देश की राजधानी के सेंटर में लॉकडाउन लगा दिया गया और विरोध प्रदर्शन के ऑर्गनाइज़र्स को पकड़ लिया गया.

लेकिन नेहा जैसे लेफ्टिस्ट स्टूडेंट ग्रुप के लीडर इसके लिए तैयार थे: टकराव से कई दिन पहले, उन्होंने दूसरे कम अनुभवी प्रोटेस्टर्स को सड़कों पर उतरने का कॉन्फिडेंस देने की स्ट्रेटेजी के तहत बैरिकेड्स और पुलिस के रिस्पॉन्स को टेस्ट किया.

नेहा से पहले ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे एन साई बालाजी ने कहा, “उन्होंने देखा कि हमने कैसे बैरिकेड्स को पार किया, कैसे हमने डिटेंशन से निपटा.”

सरकार ने बड़े पैमाने पर लोगों को इकट्ठा होने से रोक दिया, लेकिन शहर के अलग-अलग कोनों में छोटे-छोटे विरोध प्रदर्शन हुए. स्टूडेंट ग्रुप्स ने बड़े पैमाने पर आंदोलन का माहौल बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

बालाजी ने स@रकार का ज़िक्र करते हुए कहा, “वे यह समझने में नाकाम रहे हैं कि हमारे पास जो अनुभव है, उससे हम बिखरे हुए विरोध को भी संगठित बना सकते हैं. हमने सार्वजनिक रूप से जोश बनाए रखना पक्का किया.”

नेहा उत्तराखंड के खटीमा में एक मिलिट्री परिवार में पली-बढ़ीं, जो राइट-विंग बी@जेपी का सपोर्टर रहा. 2016 में जब नेहा ने दिल्ली हायर एजुकेशन के लिए रुख़ किया, तो पॉलिटिकल लेफ्ट को अपनाने से उनकी परिवार से अनबन हो गई.

नई दिल्ली आने के तुरंत बाद, नेहा संगवारी नाम के एक स्ट्रीट थिएटर ग्रुप में शामिल हो गईं. ग्रुप की एक सीनियर सदस्य दीक्षिका सिंह, नेहा को “सीखने के जोश वाली एक छोटी बच्ची” के रूप में याद करती हैं, संगवारी ने सड़कों और पिछड़े समुदायों के बीच नाटक किए और सामाजिक न्याय पर चर्चा के लिए प्रोफेसरों और कवियों को बुलाया. ग्रुप के साथ, नेहा ने गाना और परफॉर्म करना सीखा, और चर्चाओं से सीखा.

सोशल मीडिया पर उस छोटी नेहा की झलकियाँ हैं. एक दशक पहले की उनकी एक फ़ोटो है, जिसमें वे छोटे बाल और बड़े चश्मे पहने बच्चों के एक ग्रुप को एक परफ़ॉर्मेंस के लिए लीड कर रही हैं. पाँच साल पहले का नेहा का एक वीडियो है, जिसमें वे हाथ में चाय लिए हुए हैं और किसानों के एक प्रोटेस्ट में इंटरव्यू दे रही हैं.

जब तक नेहा, जो अभी थिएटर और परफॉर्मेंस स्टडीज़ में डॉक्टरेट की स्टूडेंट हैं, स्टूडेंट ग्रुप की लीडरशिप में आईं, तब तक सरकार ने नई दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रोक लगा दी थी. राजधानी में “तय प्रोटेस्ट साइट” तक जाने के लिए भी परमिशन की ज़रूरत थी, जो सरकार बहुत कम और चुनिंदा तौर पर देती थी.

हाल के महीनों में युवाओं का गुस्सा ऐसी पाबंदियों का सीधा सामना कर रहा है. लेकिन असहमति के लिए आवाज़ उठाने और मौजूदा हालात को तोड़ने के लिए, कई लोगों को अपनी जोख़िम का सामना करना पड़ रहा है.

एग्जाम लीक स्कैंडल पर गुस्सा बढ़ा, तो नेहा जैसे कई स्टूडेंट लीडर, जाने-माने भारतीय शिक्षक सोनम वांगचुक की घोषणा वाली भूख हड़ताल में शामिल हो गए. 23 दिनों के बाद, नेहा का वज़न 15 पाउंड से ज़्यादा कम हो गया था. दिल्ली पुलिस ने पहले भूख हड़ताल करने वालों के आस-पास बड़े धरने को ज़बरदस्ती हटाने की कोशिश की. जब इससे बात नहीं बनी, तो स@रकार को झुकना पड़ा और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री का पद छोड़ना पड़ा. तब युवा आंदोलन और नेहा ने पूरे देश में ध्यान खींचा.

लेफ्टिस्ट स्टूडेंट ग्रुप्स और स्ट्रीट थिएटर में नेहा के सालों के अनुभव ने उन्हें एक और हथियार दिया: सटायर, जिसका इस्तेमाल उन्होंने सत्ता के स्ट्रॉंगमैन पर तंज कसने के लिए किया. वो स्ट्रॉंगमैन जिनके सपोर्टर्स ने उन्हें भगवान की तरह मानना शुरू कर दिया.

नेहा ने स@रकार की सख्ती पर कहा, “ताकत का दिखावा करना ज़रूरी है, लोगों में डर पैदा करने के लिए लेकिन यह भी सच और एक ऐतिहासिक तथ्य है, कि आप इसे एक हद तक ही कर सकते हैं.”

पुलिस और नेहा के बीच टॉम एंड जेरी वाला अंदाज़ वीकेंड पर खूब देखने को मिला. जिसका नतीजा यह हुआ कि कैदियों को बसों में भरकर शहर से करीब 20 मील दूर एक बैंक्वेट हॉल में घंटों तक रखा गया. नेहा ने वहां नारे लगाना शुरू कर दिया- “दिल्ली पुलिस, हिरासत में लिए लोगों को खाना दो, चाय दो!” नेहा के साथ हिरासत में लिए दूसरे लोग भी नारबाज़ी में शामिल हो गए. ये सब सुन उस वक्त के एक वीडियो में सिक्योरिटी फोर्स के जवानों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. फिर, नेहा, जो थिएटर परफ़ॉर्मर रही हैं, ने मुस्कुराते हुए ऑफ़िसर्स के लिए नारे का इम्प्रोवाइज़ेशन किया- “दिल्ली पुलिस, खुद भी खाओ और हमें भी खिलाओ!”

वाक़ई ये लड़की गज़ब है…

#NehaBora #NewYorkTimes #Protest #Deshnama

https://www.facebook.com/share/p/1BvwiHrYHy/