ऐसे भी विज्ञापन आने लगे हैं अब

फेसबुक सहित कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म में कई तरह के विज्ञापन हर दिन आते हैं और हर कोई लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। पर यह क्या? अब इस तरह के विज्ञापन भी पूरी दिलेरी से भेजे जा रहे हैं! और आम पाठक इन्हें पढ़ने मजबूर हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में शॉपिंग मॉल और अन्य जगहों पर बीते कुछ समय से नए तरह का कारोबार चल रहा है। यह कारोबार है स्पा का। जी हाँ, कई जगह पूरी दिलेरी से स्पा का कारोबार किया जा जा रहा है।

राजधानी सहित कई शहरों में चल रहे स्पा सेंटरों में सब कुछ सही चल रहा होगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। वजह यह है कि रायपुर, भिलाई, बिलासपुर सहित कई शहरों के स्पा सेंटरों में पुलिस की लगातार छापामार कार्रवाई होती है और स्पा संचालकों को, वहाँ काम करने वाली लड़कियों को आए दिन आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ पकडा़ जाता है।

कोविड के पहले से स्पा सेंटरों में अनैतिक काम होते रहे हैं और पुलिस की रेड में इन अनैतिक कामों को पकडा़ भी जाता रहा है लेकिन अब तो हद ही होने लगी है। स्पा सेंटर संचालक पहले तो थोडी़ बहुत मर्यादा रखते हुए कारोबार करते थे लेकिन अब स्थिति ऐसी हो गई है कि रेड मारने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई कर स्पा से निकलती है और उसके कुछ ही देर बाद फिर से धंधा शुरू कर दिया जाता है।

स्पा सेंटर संचालक पहले तो सेंटरों में आने वाले ग्राहकों को “इंटरटेन” करते थे लेकिन अब यह हाल हो गया है कि स्पा सेंटर बकायदा सोशल मीडिया में विज्ञापन भी देने लगे हैं। फेसबुक सहित कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म में स्पा सेंटरों के लुभावने विज्ञापन भी अब पूरी दिलेरी से आने लगे हैं। संचालक अपने स्पा सेंटर तक लोगों को आकर्षित करने उन्हें तरह तरह के लुभावने पैकेज देने लगे हैं। वैसे तो राजधानी रायपुर और भिलाई सहित कई शहरों के स्पा सेंटरों का विज्ञापन फेसबुक में आ रहा है, लेकिन इस काले धंधे को समझने के लिए दूसरे मोबाइल से अपने मोबाइल में आए एक स्पा सेंटर की तस्वीर खींचकर यहाँ चस्पा कर रहा हूँ।