कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गई छत्तीसगढ़ की बेटी हुई लापता

डॉ. मीना गुप्ता

अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की कोई खबर नहीं

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ में सरगुजा की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी लापता हो गई हैं। हालांकि मीना ब्रिटेन में डाक्टर हैं, लेकिन वो अंबिकापुर की रहने वाली हैं और भाजपा नेता की बेटी हैं।

परिजनों के अनुसार मीना ईशा फाउंडेशन की टीम में मानसरोवर दर्शन करने गई थी। अब खबर आ रही है कि इनकी टीम के पूरे 77 लोग हैं और किसी की कोई खबर नहीं है. परिजन नेपाल और भारत सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि उनसे सम्पर्क करा सकें।

डॉ. मीना के भाई ने बताया कि ग्रुप के सभी सदस्यों में से किसी का भी सम्पर्क नहीं हो रहा है। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी डॉ. मीना गुप्ता की खोजबीन के लिए पहल की है।वीडियो जारी कर उन्होंने बताया कि जैसे ही कोई सूचना मिलती है वो हमे बताएंगे। एंबेसी से एक मेल आईडी मिली है, जिसे डॉ. मीना के पिता करता राम जी को भेज दिया गया है। वो उस मेल में बेटी की सभी जानकारी भेज देंगे। सब सुरक्षित हों बस यही भगवान से कामना है।

नेपाल में एक विनाशकारी बाढ़ में कुल 587 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस बाढ़ में कुल डेढ़ हजार से भी ज्यादा लोग लापता हैं। भारत की बात करें तो नेपाल में कुल 290 से ज्यादा भारतीयों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। नेपाल की इस बाढ़ में भारी तबाही हुई है।