
समयप्रभ जी का चातुर्मासिक प्रवचन
राजनांदगांव। “स्वार्थीपन उपयोगिता को खत्म करता है। इसलिए स्वार्थी मत बोलो और आराधना करो तथा बच्चों को भी आराधना के लिए प्रेरित करो।” उक्त उदगार खरतर गच्छाधिपति मणिप्रभ सागर जी के सुशिष्य समयप्रभ सागर जी ने व्यक्त किए।
मीडिया प्रभारी विमल हाजरा ने बताया कि ज्ञान वल्लभ उपाश्रय भवन में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन की कड़ी में आज मुनि समयप्रभ सागर जी ने फरमाया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाती है वैसे-वैसे वनस्पति भी खत्म होते जाते हैं। हमें इससे बचने के लिए कार्य करना चाहिए। परमात्मा की वाणी को समझो और धर्म करो। धर्म नहीं करोगे तो धर्म अपना परिणाम देगा। उन्होंने कहा कि शरीर की चिंता करने वाले मां-बाप तो मिलते हैं किंतु आत्मा की चिंता करने वाले मां-बाप एक प्रतिशत भी नहीं है। धर्म करो, आराधना करो और बच्चों को भी धर्म, आराधना की ओर प्रेरित करो।
मुनि समयप्रभ सागर जी ने कहा कि आप भी आराधना कीजिए ताकि इस भव में आपको दोबारा जन्मदिन लेना न पड़े और आप मोक्ष गति को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जो पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं, वे विराधना करते हैं। आराधना कर पर्यावरण को अनुकूल बनाएं। स्वार्थी ना बने और निस्वार्थ भाव से सेवा करें।स्वार्थीपन उपयोगिता को खत्म कर देता है।




