
राजनांदगाँव। नगर निगम के अमले ने आज सुबह शहर के गौरीनगर में गोहत्या के मुख्य आरोपी अलीम खान उर्फ कनवा के मकान को बुलडोजर से ढहाने की कार्रवाई की। अलीम खान अपनी पत्नी सहित इस समय गोहत्या के मामले में जेल में है। उसकी नाबालिग बेटी भी बाल सुधार गृह भेज दी गई है।
गोहत्या के मामले में अब तक 15 लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं। जिस दिन अलीम खान को गिरफ्तार किया गया था, उसी दिन से उसके घर में भी बुलडोजर कार्रवाई की मांग हो रही थी और आज सुबह नगर निगम के अमले ने उसके घर को ढहाने की कार्रवाई भी कर ही दी।

