जब तक शांति नहीं मिलेगी तब तक ‎हम चैन से नहीं जी सकते

जैन बगीचे में समयप्रभ जी का चातुर्मासिक प्रवचन
‎‎राजनांदगांव।
“जब तक शांति नहीं मिलेगी तब तक हम चैन से नहीं जी सकते। हम अक्सर कहते रहते हैं कि हम चैन से जीना चाहते हैं किंतु वास्तविकता में हम कभी भी चैन से नहीं जी पाते।” उक्त उदगार खरतर गच्छाधिपति मणिप्रभ सागर जी के सुशिष्य समयप्रभ सागर जी ने व्यक्त किए।
‎मीडिया प्रभारी विमल हाजरा ने बताया कि ज्ञान वल्लभ उपाश्रय भवन में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन की कड़ी में आज मुनि समयप्रभ सागर जी ने फरमाया कि मन में शांति का होना जरूरी है। दुखी व्यक्ति ना तो खुद का विश्वास करता है और नहीं किसी दूसरे का विश्वास कर पाता है। आप वितराग परमात्मा पर विश्वास रखो।
‎मुनि समयप्रभ जी ने कहा कि नीति शास्त्र कहती है कि बुजुर्गों पर कभी हमला नहीं करना चाहिए, बच्चों कभी हमला नहीं करना चाहिए, निहत्थे पर कभी हमला नहीं करना चाहिए और पीठ दिखाकर भागने वालों पर हमला नहीं करना चाहिए। अनीति से केवल मन को संतुष्ट किया जा सकता है किंतु इसका परिणाम भयंकर होता है। सोचो – विचार करो कि हम कहां हैं! परंपरा को विवेक के साथ जोड़ो और आराधना करो। आराधना, विराधाना मैं ना बदल जाए इसका ध्यान रखो। विवेकपूर्ण निर्णय लो।