तंबाखू की अवैध तस्करी करते 8 लाख रूपए मूल्य के सामान के साथ 2 गिरफ्तार

गढ़चिरौली पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव/गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस ने प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की अवैध तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देसाईगंज थाना पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई के दौरान 7 लाख 95 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को 3 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

गढ़चिरौली पुलिस ने 5 अक्टूबर 2026 को देसाईगंज पुलिस स्टेशन में (अपराध संख्या 581/2026) कायम किया और जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक (PSI) राम साबले के नेतृत्व में प्रकरण में मनोहरलाल गुरुदासमन दासवानी (उम्र 59 वर्ष, निवासी- श्रीनगर वार्ड, गोंदिया) और प्रमोद श्रावण पटले (उम्र 39 वर्ष, निवासी- टेंबरी, जिला- गोंदिया) को गिरफ्तार किया गया है। जप्त किया गया माल (कुल कीमत: ₹7,9500), होला हुक्का शीशा तंबाकू: 110 पॉकेट्स (अनुमानित कीमत: ₹1,6500), ईगल हुक्का शीशा तंबाकू: 70 पॉकेट्स (अनुमानित कीमत: ₹70000) मजा 108 हुक्का शीशा तंबाकू: 10 टिन के डिब्बे (अनुमानित कीमत: ₹60,000 रूपए), वाहन: शेवरले एन्जॉय (ग्रे रंग की कार), नंबर- MH 46 Z 1141 (अनुमानित कीमत: ₹5 लाख रूपए) हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश तोरेम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, भारतीय न्याय संहिता (BNS)- 2023: धारा 123, 223, 274, २७५, 3(5), खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम- 2006: सह-धारा 26(2)(i)(iv), 27(3)(e), 3(1)(zz)(iv), 59(i)।

यह कार्रवाई गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के आदेश पर और देसाईगंज के प्रभारी अधिकारी पुलिस निरीक्षक (PI) स्वप्नील इज्ज़पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।