
जमीन में छुपाकर रखा गया था, गढ़चिरौली पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव/गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस के विशेष अभियान दल और बीडीडीएस (BDDS) की टीम ने आज 27 अक्टूबर 2026 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और 5 आग्नेयास्त्र (हथियार) जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पोस्टे वांगेतुरी सीमा के अंतर्गत आने वाले माचुवंचा जंगल क्षेत्र में की गई।

गढ़चिरौली पुलिस ने मौके से कुल 5 आग्नेयास्त्र (हथियार) बरामद किए हैं जिनमें 1 नग 12 बोर राइफल, 3 नग सिंगल शॉट राइफल और 1 नग एयर गन शामिल है। पुलिस ने 12 नग क्लेमोर, 1 नग बोतल विस्फोटक, 1 नग जिंदा क्लेमोर विस्फोटक, 100 नग सुतली बम, 1 वायरलेस माइक सेट, 1 हथियार का लोअर हैंडगार्ड और माओवादी वर्दी का 5 जोड़ी हरे रंग का कपड़ा जब्त किया है।
अभियान के दौरान सुरक्षा के लिहाज से 2 विस्फोटकों सहित विभिन्न माओवादी सामग्रियों को घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। यह सफल अभियान गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (SP) एम. रमेश के मार्गदर्शन में सी-60 (C-60) कमान्डो और बीडीडीएस (BDDS) के जवानों द्वारा चलाया गया।

