हमेशा लीक से हटकर किरदार निभाती हैं राधिका आप्टे

आज 31 वाँ जन्मदिन मना रही हैं

प्रीति सिंह, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश

इंटरनेट पर एक मीम बहुत मशहूर हुआ था कि चाहे आप नेटफ्लिक्स खोलें या कोई अच्छी ऑफबीट फिल्म, राधिका आप्टे आपको हर जगह मिलेगी…

लोग इस बात को तब मजाक में कहते थे, क्योंकि जब भारत में नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की शुरुआत हुई, तो राधिका आप्टे उनका सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरीं थीं और एक समय तो ऐसा आया था कि नेटफ्लिक्स के लगभग हर बड़े प्रोजेक्ट में राधिका होती थीं..

बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के , बिना किसी गॉडफादर के राधिका आप्टे ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने फ़िल्मों में ग्लैमर से ज़्यादा फ़िल्म की कहानियों को चुना..

राधिका का जन्म 7 सितंबर 1985 को वेल्लोर, तमिलनाडु में एक डॉक्टर परिवार में हुआ था। लेकिन उनकी परवरिश पुणे में हुई। उन्होंने पुणे के प्रतिष्ठित फ़र्गुसन कॉलेज से इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स में ग्रेजुएशन किया।
पढ़ाई में अव्वल होने के साथ-साथ उन्होंने 8 साल तक प्रसिद्ध नृत्यांगना रोहिणी भाटे से कथक की ट्रेनिंग भी ली।
इसके बाद उन्होंने पुणे के मशहूर आसक्ता थिएटर ग्रुप से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

राधिका ने साल 2005 में शाहिद कपूर की फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी! से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने शाहिद की बहन का रोल प्ले किया था.
उस समय वे कॉलेज में थीं और उन्होंने यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन और फन के लिए की थी…
हालाँकि फ़िल्म रिलीज़ होने के कई साल बाद राधिका ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाए थे कि फ़िल्म मेकर्स ने उन्हें इस रोल के लिए फीस भी नहीं दी थी..
बतौर मुख्य अभिनेत्री उनकी शुरुआत 2009 की बंगाली फिल्म अंतहीन से हुई, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था..

राधिका ने दूसरी हीरोइनों की तरह सिर्फ नाचने गाने वाले रोल नहीं चुने।उन्होंने हमेशा लीक से हटकर किरदार किए.. बदलापुर, मांझी: द माउंटेन मैन और फोबिया जैसी फिल्मों से उन्होंने साबित कर दिया कि वे औरो से अलग हैं..

राधिका आप्टे के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है पार्च्ड जो साल 2015 में आई थी। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उन्होंने लज्जो नाम की एक प्रताड़ित ग्रामीण महिला का किरदार निभाया था।

फिल्म रिलीज होने से ठीक पहले इंटरनेट पर राधिका आप्टे और आदिल हुसैन का एक न्यूड लव-मेकिंग सीन लीक हो गया था, जिस पर काफी बड़ा विवाद खड़ा हुआ था. राधिका ने इस पर बेहद बेबाकी से जवाब देते हुए कहा था कि यह सीन फिल्म की कहानी की मांग था और उन्हें अपनी बॉडी को कैमरे के सामने दिखाने में कोई हिचकिचाहट नहीं थी..

इसके बाद जब इंडिया में ओटीटी आया, तो राधिका ने सेक्रेड गेम्स, घूल और लस्ट स्टोरीज जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया..
नेटफ्लिक्स की फिल्म लस्ट स्टोरीज के लिए तो उन्हें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था।

वे सिर्फ हिंदी तक सीमित नहीं रहीं, उन्होंने मराठी, बंगाली, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म कबाली में उनकी पत्नी का रोल निभाया था..

अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो भी उनकी फिल्मों की तरह ही बिल्कुल अलग है।

साल 2012 में उन्होंने ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की। हैरानी की बात ये है कि उनकी शादी की एक भी आधिकारिक या अच्छी तस्वीर नहीं है.
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे शादी के बाद सब दोस्तों के साथ पार्टी करने और एन्जॉय करने में इतने मशगूल हो गए थे कि शादी में तस्वीरें खींचना ही भूल गए थे..

राधिका ने अपनी रजिस्टर्ड मैरिज के लिए कोई महंगा डिजाइनर लहंगा नहीं खरीदा था. उन्होंने अपनी दादी की दी हुई एक पुरानी कॉटन की साड़ी पहनी थी, जिसमें कई जगह छोटे-छोटे छेद थे. क्योंकि उनका मानना था कि उनके लिए कपड़ों से ज्यादा वो दादी का इमोशन मायने रखता था.

अपने काम को लेकर वे कितनी सीरियस हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2024 में लंदन में अपनी बेटी को जन्म देने के सिर्फ एक हफ्ते बाद वे काम के सिलसिले में मीटिंग्स पर लौट आई थीं.
वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को काफी बैलेंस रखती हैं और अपना समय भारत और लंदन दोनों जगह बिताती हैं.

मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस राधिका आप्टे को जन्मदिन की शुभकामनाएँ ❤️❤️

अगर आपने उनकी फ़िल्म पार्च्ड नहीं देखी है तो वो यूट्यूब पर देख सकते हैं, और जिन्होंने देखी है वो बताएँ उन्हें कैसी लगी थी…?

#happybirthday #RadhikaApte #bollywood #films