आपदा प्रबंधन के लिए हुआ मॉक ड्रिल

राजनांदगाँव। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में आज आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से मॉकड्रिल का हुआ आयोजन।

अम्बागढ़ चौकी स्थित शिवनाय नदी में जिला एवं पुलिस प्रशासन, जिला सेनानी की पूरी टीम एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से रेडक्रॉस सोसाइटी के स्कूली बच्चो की टीम तथा लोगों की उपस्थिति ने मॉकड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।