नाबालिग पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

तुमडी़बोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

राजनांदगाँव। तुमडी़बोड पुलिस ने नाबालिग पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तुमडी़बोड क्षेत्र के गुंडा बदमाश में दर्ज आदतन अपराधी ने जान से मारने की धमकी देकर 17 वर्षीय युवक के हाथ पर चाकू से हमला किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

तुमडीबोड़ पुलिस ने आरोपी जिनेन्द्र पाल कोरे पिता जयपाल कोरे उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम तुमडीबोड़ को चाकूबाजी के प्रकरण में गिरफ्तार किया है। 27 अगस्त 2026 को ग्राम तुमड़ीबोड़ रामनगर निवासी प्रार्थी गोविंद बांधे पिता फगुवा बांधे ने पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका 17 वर्षीय पुत्र रामनगर गौठान के पास बैठा था। इसी दौरान आरोपी जिनेन्द्र पाल कोरे उसे अपने साथ चलने के लिए बोला। कहाँ जाना है नहीं बताया तो साथ जाने से मना करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते अपने पास रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से युवक के हाथ में चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक द्वारा अपने परिजनों को घटना की जानकारी देने पर परिजन उसे लेकर तत्काल पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त किया गया। आरोपी को पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ के अपराध क्रमांक 370/2026, धारा 296, 118(1), 351(3) बी.एन.एस., 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

आरोपी आदतन बदमाश है जिसके विरुद्ध मारपीट, चाकुबाजी व चोरी के कई मामले दर्ज है।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, प्र0आर0 लोकनाथ वर्मा, प्र.आर. जगत राम ठाकुर, आर. चंद्रशेखर यादव, आर. लोकेश साहू, आर . संजय यारदा, आर. देवानंद परतेती, आर. विजेंद्र सिंह एवं पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।