
रायपुर और भिलाई के दो ठिकानों में चल रही जाँच, CGPSC को लेकर कार्रवाई
भिलाई/रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीजीपीएससी में कथित अनियमितताओं से जुड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीम सुबह करीब 6 बजे 2-3 गाड़ियों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए रहे केके चंद्रवंशी के दो ठिकानों रायपुर के कमल विहार कुरुद में SDM के भाई के निवास और भिलाई तीन की विश्व बैंक कॉलोनी स्थित मकान पर पहुंची।
ED की टीम ने दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सुबह-सुबह ED के पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया।
शुरुआती जानकारी में इस कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी, लेकिन अब अधिकारियों के हवाले से सामने आया है कि ED की यह कार्रवाई CGPSC में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में की जा रही है। ED ने इसी जांच के तहत प्रदेश में सात स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।


