जंतर-मंतर का चक्कर ही ख़त्म… न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी…

खुशदीप सहगल, नई दिल्ली

अब कोई नहीं कर सकेगा जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन…

जंतर-मंतर अब नहीं रहा ‘प्रोटेस्ट साइट’, गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई…

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने स@रकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अब पूरा देश ही जंतर-मंतर बनेगा…

गृह मंत्रालय ने जंतर मंतर को लेकर बड़ा फैसला लिया है, अब जंतर मंतर पर किसी भी तरह का आंदोलन और धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा. केंद्र सरकार ने दिल्ली में आंदोलन और धरना प्रदर्शन के लिए तीन जगह नोटिफाई किए हैं. इन तीनों जगहों पर ही आंदोलन किया जा सकेगा. ये तीन स्थान हैं- 1 रामलीला मैदान, 2- बुराडी मैदान और 3- पूर्वी दिल्ली CBD ग्राउंड…

दिल्ली पुलिस के अनुसार इन तीन जगहों पर प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए डिटेल SOP अलग से जारी होगा. ये 28 अप्रैल 2022 को जारी आदेश में आंशिक सुधार है…

हाल-फिलहाल में जंतर मंतर कई ऐतिहासिक आंदोलन का गवाह बना रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना पहला आंदोलन यहीं से किया था, जब एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे…

#JantarMantar #protestsite #Deshnama #AbhijitDipke

https://www.facebook.com/share/p/1E9GezvhZq/