स्वास्थ्य में सुधार, आडवानी को मिली अस्पताल से छुट्टी

सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद 16 की शाम अपोलो अस्पताल में हुए थे भर्ती
नई दिल्ली।
सीने में संक्रमण के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ भाजपा नेता भारतरत्न लालकृष्ण आडवानी को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार आडवानी की सेहत में पहले से सुधार है।

उल्लेखनीय है कि 98 वर्षीय भाजपा नेता आडवानी को 16 अक्टूबर की शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को लेकर राहत की खबर आई है। सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती 98 वर्षीय आडवाणी को आज 19 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान आडवानी की सेहत में सुधार हुआ है।