
कहते हैं बचपन में जो सपने देखे जाते हैं, वो किसी ना किसी जादू से सच भी हो जाते हैं. लेकिन अगर सपने देखने वाला ख़ुद ही जादूगर हो तो क्या होगा. ये कहानी ऐसे ही बच्चे की है. राजस्थान के जयपुर से उत्तराखंड के रामनगर पहुंचे रुक़सान अली के बेटे साहिल एक इंस्टा रील से देश भर में पहचाने जाने लगे. वो उम्र में कम हैं, लेकिन जादूगरी में उस्ताद हैं. वो पढ़ना चाहते हैं, बड़े-बड़े मंच पर मैजिक शो करना चाहते हैं. और उनके माता-पिता भी चाहते हैं कि वो बड़े से स्कूल में पढ़ें, लेकिन बड़े जादूगर भी बनें.
एक छोटी सी बस्ती में छोटे से कमरे में उनका परिवार रहता है. जैसे-तैसे गुज़र-बसर हो रही है, लेकिन दिन पलटने में दिन ही कितने लगते हैं, रुक़सान इस बात में पूरा यक़ीन रखते हैं.
प्रेज़ेंटर: विदित मेहरा और सोनाली सिंह
शूट: देवाशीष कुमार और अरीबा अंसारी
एडिट: देवीशीष कुमार और संदीप यादव
प्रोड्यूसर: भरत शर्मा
एडिट सुपरविज़न: काशिफ़ सिद्दीक़ी
आर्टवर्क: पुनीत बरनाला और वासिफ़ ख़ान
(बीबीसी से साभार)

