
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए दुर्लभ प्राणियों के आकर्षक मॉडल
राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों एवं आमजन में जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय “जैव विविधता संरक्षण प्रदर्शनी– 2026” का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्राणीशास्त्र के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने विभिन्न दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण प्राणियों के मॉडल तथा वैज्ञानिक प्रदर्शन सामग्री प्रस्तुत की। विद्यार्थियों द्वारा स्वयं तैयार किए गए आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षण रहे।
प्रदर्शनी को देखने के लिए बलदेव प्रसाद मिश्रा स्कूल, राजनांदगांव एवं शासकीय एस्टेट स्कूल, राजनांदगांव के कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्कूली विद्यार्थियों ने विभिन्न प्राणियों के मॉडल को उत्सुकता एवं रुचि के साथ देखा तथा प्रदर्शित जीवों की संरचना, आवास, भोजन, व्यवहार, अनुकूलन एवं पारिस्थितिक महत्व के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्राणीशास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने स्कूली विद्यार्थियों को उनके प्रश्नों के उत्तर देते हुए विभिन्न दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण प्राणियों के बारे में सरल एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने विभिन्न मॉडल के संबंध में अनेक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा व्यक्त की।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जैव विविधता केवल विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं की संख्या नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण पारिस्थितिक तंत्र के संतुलन एवं मानव जीवन के अस्तित्व का आधार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर जीव-जगत को प्रत्यक्ष एवं व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने विशेष रूप से स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बचपन एवं विद्यार्थी जीवन से ही प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना जैव विविधता संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के. एल. दामले ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए ऐसी गतिविधियां अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने बताया कि जैव विविधता में प्रत्येक जीव की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है और किसी एक प्रजाति का विलुप्त होना पूरे पारिस्थितिक तंत्र को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी में दिखाई गई रुचि की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यालय एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच शैक्षणिक संवाद को मजबूत करने में भी सहायक हैं।
प्रदर्शनी में प्राणीशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. संजय ठीसके , डॉ. माजिद अली एवं गुरप्रीत सिंह भाटिया ने विद्यार्थियों के मॉडल का अवलोकन किया तथा उनके वैज्ञानिक पक्ष पर चर्चा की। उन्होंने प्रदर्शनी देखने पहुंचे स्कूली विद्यार्थियों को विभिन्न जीवों की विशेषताओं एवं उनके पर्यावरणीय महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने मॉडल के संबंध में आत्मविश्वास के साथ जानकारी प्रस्तुत की और दर्शकों के प्रश्नों के उत्तर दिए।
प्रदर्शनी के आयोजन एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में चिरंजीव पाण्डेय, करुणा रावटे एवं जागृति चंद्राकर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उनके मार्गदर्शन में स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने मॉडल निर्माण, वैज्ञानिक तथ्यों के संकलन एवं प्रदर्शनी में उनके प्रभावी प्रस्तुतीकरण का कार्य किया। चिरंजीव पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें वैज्ञानिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं पर्यावरणीय संवेदनशीलता विकसित करती है।
एक वर्षीय एवं दो स्नातकोत्तर के सभी विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में सक्रिय सहभागिता करते हुए दुर्लभ जीवों के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने इन मॉडलों के माध्यम से संबंधित जीवों के वर्गीकरण, संरचना, प्राकृतिक आवास, भोजन, व्यवहार, विशिस्ट लक्षण, अनुकूलन एवं पारिस्थितिक भूमिका को प्रदर्शित किया। मॉडल के साथ वैज्ञानिक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रदर्शनी देखने वाले विद्यार्थियों को विषय को समझने में सुविधा हुई।
बलदेव प्रसाद मिश्रा स्कूल एवं शासकीय एस्टेट स्कूल के कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी के दौरान विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने विभिन्न मॉडल को ध्यानपूर्वक देखा और प्राणीशास्त्र के विद्यार्थियों से जीवों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कई विद्यार्थियों ने दुर्लभ प्राणियों के आवास, उनके संरक्षण, विलुप्ति के कारणों तथा पारिस्थितिक महत्व से संबंधित प्रश्न पूछे।एम.एस.सी. के विद्यार्थियों ने उन्हें सरल भाषा में वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की। इस संवाद ने प्रदर्शनी को और अधिक ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक बना दिया। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जैव विविधता का संरक्षण केवल वन विभाग, वैज्ञानिक संस्थानों या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा, जल स्रोतों को स्वच्छ रखना, प्रदूषण को कम करना, वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करना तथा स्थानीय जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना जैव विविधता संरक्षण के महत्वपूर्ण उपाय हैं।
प्रदर्शनी “Learning by Doing” की अवधारणा का प्रभावी उदाहरण बनी। एम.एस.सी के विद्यार्थियों ने मॉडल तैयार करने के साथ-साथ उनसे संबंधित वैज्ञानिक तथ्यों का अध्ययन किया और उन्हें दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल के माध्यम से प्राणीशास्त्र एवं जैव विविधता को समझने का अवसर मिला। इस प्रकार प्रदर्शनी ने विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान का एक प्रभावी मंच प्रदान किया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने यह संदेश भी दिया कि वर्तमान समय में वनों की कटाई, प्राकृतिक आवासों का विनाश, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, अनियंत्रित शहरीकरण तथा वन्यजीवों के अवैध शिकार जैसी गतिविधियां जैव विविधता के लिए गंभीर चुनौती हैं। इसलिए जैव विविधता के संरक्षण के लिए जन-जागरूकता और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
30 अक्टूबर 2026 को आयोजित Biodiversity Conservation Exhibition – 2026 में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल एवं प्रभावी बनाया। बलदेव प्रसाद मिश्रा स्कूल एवं शासकीय एस्टेट स्कूल, राजनांदगांव के कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण सहभागिता यह दर्शाता है कि नई पीढ़ी में प्रकृति, वन्यजीव एवं जैव विविधता के प्रति जिज्ञासा एवं रुचि मौजूद है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को प्रकृति को समझने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम का मूल संदेश रहा “जैव विविधता को जानें, प्रकृति को समझें और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसका संरक्षण करें।” प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ विद्यालयीन विद्यार्थियों में जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।




