आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं अक्षय

प्रीति सिंह, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश

आज यानी 9 सितंबर को बॉलीवुड के सबसे फिट, सबसे अनुशासित, अपनी फ़िल्मों में भी अक्षय कुमार दिखने वाले खिलाड़ी कुमार का जन्मदिन है..
और बात जब इस सेल्फ-मेड सुपरस्टार की हो, तो उनके जीवन का वो किस्सा याद करना तो बनता है जिसने एक वेटर को रातों-रात बॉलीवुड का शिवा बना दिया था..

अक्षय कुमार की जिंदगी संघर्ष, मेहनत और इत्तेफाक से बनी है, ना तो कहाँ एक अमृतसर की गलियों में खेलता लड़का दिल्ली के बाद मुंबई आया और बॉलीवुड का सुपरस्टार बन गया जिसे आज पूरी दुनिया में लोग जानते हैं..

आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके हीरो बनने की कहानी..

अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. उनके पिता आर्मी थे, वे अपनी फ़ैमिली के साथ पहले दिल्ली रहे और फिर मुंबई आ गए, यहाँ उन्होंने स्कूल की पढ़ाई करने के बाद खालसा कॉलेज में एडमिशन ले लिया लेकिन मन पढ़ाई से ज़्यादा मार्शल आर्ट्स में लगता था, तो उन्होंने ताइक्वांडो की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी, और बाद में मय थाई सीखने बैंकॉक चले गए.. और जेब खर्च निकालने के लिए एक होटल में वेटर की जॉब पकड़ ली…

(राजीव हरिओम भाटिया है अक्षय कुमार का नाम)

कुछ समय बाद अक्षय बैंकाक से लौट आए और मुंबई में मार्शल आर्ट्स की क्लास लेना शुरू कर दिया…एक दिन क्लास में उनके एक स्टूडेंट ने जो ख़ुद भी एक फोटोग्राफर था, ने उन्हें कहा,

“सर, आप मॉडलिंग में ट्राय क्यों नहीं करते..?”

तब अक्षय को उसकी बात सही लगी और उन्होंने अपना पोर्टफोलियो बनवाने के लिए दिया, जिसके लिए उन्हें एक फोटोग्राफर के साथ करीब 15 महीने फ्री में काम करना पड़ा था…
इसके बाद उन्हें मॉडलिंग के छोटे मोटे काम मिलने लगे थे, तब अक्षय ने सोचा क्यों ना एक्टिंग में भी हाथ आज़माया जाए..

अक्षय को अपना पहला रोल साल 1987 में आई महेश भट्ट की फ़िल्म आज में मिला था, हालांकि उनका रोल सिर्फ़ 17 सेकेंड का था जिसमें वो मार्शल आर्ट्स के इंस्ट्रक्टर बने थे..
इसके बाद भी उन्होंने ऑडिशन देना जारी रखा..

लेकिन अक्षय को बतौर हीरो पहली फ़िल्म कैसे मिली इसके पीछे एक बड़ा ही दिलचस्प किस्सा है…

ये बात 1990 के दशक की शुरुआत की है, उन्हें बंगलौर एक ऐड फ़िल्म की शूटिंग के लिए जाना था, उनकी फ्लाइट सुबह की थी लेकिन उन्हें लगा फ्लाइट शाम की है..इस गलतफहमी में उनकी फ्लाइट मिस हो गई।
अक्षय सारा दिन उदास रहे, लेकिन उनकी माँ ने उन्हें समझाया कि जो होता है अच्छे के लिए होता है..
फिर उसी दिन शाम को अक्षय अपना पोर्टफोलियो लेकर मुंबई के नटराज स्टूडियो पहुंच गए, जहाँ उन्हें प्रमोद चक्रवर्ती के मेकअप मैन नरेंद्र मिले।
नरेंद्र ने अक्षय कुमार से उनकी तस्वीरे लेकर प्रमोद चक्रवर्ती को दिखाई तो वो बहुत प्रभावित हुए और अपनी फिल्म दीदार के लिए लीड रोल में साइन कर लिया,

प्रमोद चक्रवर्ती जैसे बड़े डायरेक्टर द्वारा एक नए लड़के को साइन करने की खबर पूरी इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई। इसी दौरान निर्देशक राज एन. सिप्पी अपनी अगली एक्शन-इमोशनल ड्रामा फिल्म सौगंध की तैयारी कर रहे थे।
उन्हें एक ऐसे हीरो की तलाश थी जो स्क्रीन पर दमदार एक्शन और मार्शल आर्ट्स कर सके।

जब राज सिप्पी को अक्षय के बारे में पता चला, तो उन्होंने उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया। अक्षय का मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड, उनकी बेहतरीन कद-काठी और स्क्रीन प्रजेंस राज सिप्पी को बेहद पसंद आई।
उन्होंने अक्षय कुमार को सौगंध में लीड रोल के लिए कास्ट कर लिया

मजेदार बात ये है कि अक्षय कुमार ने सबसे पहले प्रमोद चक्रवर्ती की फिल्म दीदार साइन की थी। लेकिन दीदार के प्रोडक्शन और रिलीज में कुछ देरी हो गई।
इसी बीच सौगंध की शूटिंग तेजी से पूरी हो गई और यह 25 जनवरी 1991 को सिनेमाघरों में पहले रिलीज हो गई।
इस तरह किस्मत के खेल से सौगंध अक्षय कुमार के करियर की डेब्यू फिल्म बन गई…
लेकिन पहचान 1992 की फ़िल्म खिलाड़ी से मिली.. इसके बाद खिलाड़ी नाम की कई फ़िल्में करने के बाद ये अक्षय कुमार से खिलाड़ी कुमार बन गए..

अक्षय कुमार ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि 1994 में जब उन्हें पता चला कि राजेश खन्ना एक फिल्म जय शिव शंकर बना रहे हैं तो वे भी काम मांगने उनके ऑफिस गए थे लेकिन 2,3 घंटे के इंतज़ार के बाद भी राजेश खन्ना उनसे बिना मिले चले गए थे..
तब इंटरव्यू में हंसते हुए कहा था कि उन्होंने उस वक्त ये सोचा भी नहीं था कि वे एक दिन राजेश खन्ना के ही दामाद बनेंगे..

अक्षय कुमार ने अपना फ़िल्मी करियर एक्शन शुरू करके कॉमेडी, सोशल इशू पर आधारित सब तरह की फिल्में की हैं ..
अवार्ड की बात करें तो अक्षय को 2017 में रुस्तम के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड और भारत सरकार की तरफ से 2009 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया है..

आज अक्षय कुमार भारत के सबसे फिट और प्रोफेशनल अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं. उनकी लाइफस्टाइल बहुत अनुशासित है. वह रात की शिफ्ट में काम नहीं करते और रात 10 बजे तक सो जाते हैं। इतना ही नहीं, वह संडे को कोई शूटिंग नहीं करते, ताकि परिवार के साथ वक्त बिता पाएं।

बॉलीवुड के इस सेल्फ-मेड सुपरस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं!

#happpybirthday #akshaykumar #bollywood #actor