दो देश, दो शहर, दो सड़कें !


कोई मुगालता मत पालिये; तरक्की पूरी दुनिया में हो रही है.

पहला क्लिप मुंबई कोस्टल रोड का है, यह 8-लेन का एक्सप्रेसवे दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ता है।
वीडियो क्लिप में दिख रहा हिस्सा वर्ली/हाजी अली के पास समुद्र पर बना इंटरचेंज और कनेक्टिंग आर्म्स हैं! इसी मार्ग में गिरगांव चौपाटी से प्रियदर्शिनी पार्क के बीच अरब सागर के नीचे भारत की पहली 2 किलोमीटर लंबी ट्विन अंडरसी टनल बनाई गई है. Land Reclamation करके इस पर मैरीन ड्राइव जैसी प्रोमेनेड, साइकिल ट्रैक और जॉगिंग ट्रैक भी विकसित किए गए हैं।

दूसरा क्लिप ढाका एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का है जो हज़रत शाहजलाल हवाई अड्डे से कुतुबखाली (ढाका-चटगांव हाईवे) तक जाता है। लगभग 19.73 किलोमीटर का है.

ढाका में कौन सी फिटकरी लगी है जो चोखा रोड बना डाला?

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, इंदौर