नहीं रहे ये दिग्गज फिल्मकार

प्रीति सिंह

कुक्कु कोहली बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे निर्देशक थे जिन्होंने फ़िल्में भले ही कम बनाई हों लेकिन उनका इम्पैक्ट वर्षों तक रहा…90 के दशक का एक्शन, दिल को छू जाने वाला रोमांस और चार्टबस्टर म्यूजिक के बादशाह कुक्कू ही थे…

25 अगस्त 2026 को 77 वर्ष की आयु में इस दिग्गज फिल्ममेकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया, उन्होंने बॉलीवुड को अजय देवगन जैसा सुपरस्टार दिया और अपने तीन दशक से लंबे करियर में कई हिट फिल्में निर्देशित की..

निर्देशक बनने से पहले कुक्कू कोहली ने सिनेमा की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी यानी राज कपूर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर कई फ़िल्मों जैसे बॉबी , सत्यम शिवम् सुंदरम, प्रेम रोग में काम किया था..
इसके बाद उन्होंने सनी देओल की डेब्यू फिल्म बेताब और अर्जुन में सेकंड यूनिट डायरेक्टर के तौर पर शानदार एक्शन सीक्वेंस शूट किए थे..

साल 1991 में कुक्कू कोहली ने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म फूल और कांटे बनाई …इस फ़िल्म के लिए पहले अक्षय कुमार को कास्ट किया गया था लेकिन बाद में फिर अजय देवगन को लिया गया, ये अजय देवगन की भी बॉलीवुड में पहली फ़िल्म थी..

फ़िल्म में दो चलती मोटरसाइकिलों पर पैर रखकर अजय देवगन की एंट्री का आइडिया कुक्कू कोहली का ही था, जो आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर एंट्री मानी जाती है..
कुक्कू कोहली और अजय देवगन की पहली फिल्म ही ब्लॉकबस्टर रही।

अक्षय कुमार फूल और कांटे से भले ही छूट गए थे, लेकिन कुक्कू कोहली ने 1994 में अपनी फिल्म सुहाग के जरिए बॉलीवुड को सबसे बड़ी जोड़ी दी।

चूँकि कुक्कू ने राजकपूर साहब के साथ काम किया था और उनसे ही सीखा था कि स्क्रीन पर दो बड़े हीरोज़ के बीच की केमिस्ट्री पर्दे पर कैसे उतारते हैं..
इसके लिए उन्होंने पहले हनी ईरानी से दो कॉलेज दोस्तों की कहानी लिखवाई और उसमें ट्विस्ट डलवाए और फिर हीरो की तलाश की…

इस फिल्म की कास्टिंग उस समय बॉलीवुड की सबसे बड़ी खबरों में से एक थी, क्योंकि दो उभरते हुए एक्शन स्टार्स को एक साथ लाना आसान नहीं था..
कुक्कू कोहली ने ही अजय देवगन को ब्रेक दिया था। दोनों के बीच एक बेहतरीन ट्यूनिंग थी। कुक्कू कोहली एक ऐसे एंग्री-यंग मैन किरदार की तलाश में थे जो गंभीर और इमोशनल भी हो, जिसके लिए अजय देवगन उनकी पहली पसंद थे..

दूसरी तरफ, अक्षय कुमार की खिलाड़ी और मोहरा जैसी फिल्में हिट हो चुकी थीं और वह एक बड़े एक्शन-रोमांटिक स्टार बन रहे थे। कुक्कू कोहली को एक ऐसे दूसरे लीड की जरूरत थी जो खुशमिजाज, चुलबुला और अजय के गंभीर किरदार को बैलेंस कर सके। पहले फूल और कांटे में अक्षय को मौका मिलते-मिलते रह गया था, लेकिन इस बार कुक्कू कोहली ने अक्षय कुमार को राज के रोल के लिए साइन कर लिया।

ये पहली फिल्म थी जिसमें अक्षय कुमार और अजय देवगन ने एक साथ स्क्रीन शेयर की..

सुहाग की यह कास्टिंग इतनी परफेक्ट बैठी थी कि आगे चलकर निर्देशकों ने इन्हें खाकी और रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स सूर्यवंशी और सिंघम अगेन में एक साथ कास्ट किया।

कॉलेज लाइफ, एक्शन और गोरे गोरे मुखड़े पे जैसे गानों से सजी यह फिल्म 1994 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक थी।

इसके बाद साल 1995 में फिर से अजय देवगन और तब्बू को लेकर फ़िल्म हकीकत बनाई..अनाड़ी नंबर वन गोविंदा के साथ, और ज़ुल्मी में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को कास्ट किया…

इसके बाद साल 2002 में आई फिल्म ये दिल आशिक़ाना…
जो कि नए कलाकारों के साथ बनाई थी, ये फ़िल्म म्यूजिकली ब्लॉकबस्टर रही, जिसके गाने आज भी सुने जाते हैं..
इस फ़िल्म के क्रेज़ का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कम बजट की फ़िल्म और नए कलाकार….फिर भी इस फ़िल्म को रिलीज़ के 24 साल बाद, 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दोबारा री-रिलीज़ किया गया था..

साल 2004 में आई फ़िल्म वो तेरा नाम था..उनके करियर की आख़िरी निर्देशित फ़िल्म थी,

कुक्कू कोहली की पर्सनल लाइफ भी कम इंटरेस्टिंग नहीं थी, वो पहले से शादीशुदा थे, उनकी दो बेटियां थीं, इसके बाद उन्हें अपनी फ़िल्मों के सेट पर लड़ते झगड़ते अरुणा ईरानी से प्यार हो गया और उन्होंने अरुणा से शादी कर ली..

कुक्कू कोहली सिर्फ एक निर्देशक नहीं थे, बल्कि वह दर्शकों की नब्ज पहचानते थे। उन्हें पता था कि सिनेमाघरों में सीटी कब बजवानी है और दर्शकों को कब रुलाना है…

25 अगस्त 2026 को उनके निधन से बॉलीवुड के मसाला और एक्शन युग का एक सुनहरा अध्याय समाप्त हो गया है।

अलविदा कुक्कू कोहली साहब! अजय देवगन की वो बाइक वाली एंट्री और आपके सदाबहार गाने हमेशा आपकी याद दिलाते रहेंगे।

मुझे उनकी निर्देशित फिल्में फूल और कांटे से लेकर ये दिल आशिकाना तक सारी पसंद हैं..

और आपको उनकी निर्देशित की गई कौन सी फिल्म पसंद है..?

#AjayDevgn #akshaykumar

गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश