बच्चों की तो सुन लीजिए मुख्यमंत्री जी!

आपके शिक्षामंत्री को तो फुर्सत नहीं, अपने गृह जिले की सुध लेने की

राजनांदगाँव। प्रदेश में स्कूली शिक्षा का हाल बेहाल है और शिक्षामंत्री बैठकें लेने में व्यस्त हैं। हाल ये हो गया है कि उनके अपने गृह जिले में स्कूली बच्चों को अपनी समस्याओं को लेकर धरना देना पड़ रहा है।

ताजा मामला यह है कि शिक्षामंत्री के गृह जिले के स्कूल के बच्चों ने आज शौचालय की मांग को लेकर धरना दे दिया। सरकारी स्कूल में बच्चों को पीने के पानी, शौचालय सहित कई बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ रहा है और इसके लिए धरना, प्रदर्शन तक करना पड़ रहा है। दुर्ग जिले के सेलूद के बच्चों की समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी चिंचा जाहिर की है।

पूर्व मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया पोस्ट


हक़ के लिए
सड़क पर Gen Alpha!!

विष्णु के कथित सुशासन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के गृह जिले में स्कूल के बच्चे शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा के लिए चक्काजाम करने को मजबूर हैं।

दुर्ग के सेलूद में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पर्याप्त शौचालय की मांग को लेकर दुर्ग-पाटन मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया।

Gen Alpha विद्यार्थियों का कहना है कि सांसद से लेकर शिक्षा मंत्री तक अपनी समस्या पहुंचाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले, समाधान नहीं।

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे बच्चों को स्कूल में शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

सरकार को बच्चों की आवाज सुननी चाहिए और आश्वासन नहीं, तुरंत स्थायी समाधान देना चाहिए।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों को शानदार शिक्षा की जिस मंशा से हमने शुरू किया था, उसे बरकरार रखना चाहिए।