हत्या का आरोपी गिरफ्तार

चिल्हाटी पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

राजनांदगाँव/मोहला। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की थाना चिल्हाटी पुलिस ने हत्या के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

यह कार्यवाही थाना चिल्हाटी में दर्ज अपराध क्रमांक 49/2026, धारा 302 IPC के प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी सुंदरलाल कमेर पिता रूपसिंह कमेर, उम्र 45 वर्ष, निवासी एडमा गोंदी, थाना चिल्हाटी, जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी को तलब कर पूछताछ की गई।पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर पुलिस द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय CJM न्यायालय, अम्बागढ़ चौकी के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल कराया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय मेरावी, सहायक उप निरीक्षक मयाराम नेताम, आरक्षक भागीरथी चंद्रवंशी, आरक्षक महेश मेरिया एवं आरक्षक राजेंद्र नेताम का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह ने कहा कि गंभीर एवं लंबित अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।