
नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा दो दिनी आयोजन
दिल्ली। ब्रिक्स देशों का दो दिनी सम्मेलन आज से भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सम्मेलन (समिट) में BRICS देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे।
12 और 13 सितम्बर तक आयोजित BRICS के सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित ब्रिक्स के सदस्य देशों के प्रमुख आयोजन में शामिल होंगे। सम्मेलन के मद्देनजर नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कडी़ कर दी गई है।
ब्राजील (Brazil), रूस (Russia), भारत (India), चीन (China), दक्षिण अफ्रीका (South Africa), मिस्र (Egypt), इथियोपिया (Ethiopia), ईरान (Iran), सऊदी अरब (Saudi Arabia), संयुक्त अरब अमीरात (UAE), इंडोनेशिया (Indonesia) ब्रिक्स के सदस्य देश हैं।


