
राजनांदगाँव। राज्य सरकार ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है। इस बाद तीनों मौकों पर पांच-पांच दिन की छुट्टियां रहेंगी।
जानकारी के अनुसार दशहरा अवकाश इस बार शनिवार 17 अक्टूबर से लेकर बुधवार 21 अक्टूबर तक रहेंगी। इसके बाद
शुक्रवार 6 नवम्बर से लेकर मंगलवार 10 नवम्बर तक दीपावली की छुट्टियां रहेंगी। दिसम्बर महीने में गुरूवार 24 तारीख से सोमवार 28 तारीख तक शीतकालीन छुट्टियां रहेंगी। इस तरह तीनों अवसरों पर एक-एक रविवार मिलाकर पांच-पांच दिन यानि कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी।


