
23 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 296वां (लीप वर्ष में 297वां) दिन है। साल में अभी और 69 दिन बाकी हैं।
आज #23_अक्टूबर है। आज ही 1623 में रामचरितमानस के रचयिता महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी का वाराणसी में निधन हुआ था। गोस्वामी तुलसीदास का 1511 में सोरों में जन्म हुआ था। गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस के साथ ही हनुमान चालीसा और अन्य कई काव्य की रचना की थी। आज ही 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिन्द फौज की झांसी की रानी ब्रिगेड की स्थापना की। आज ही 1923 में राजस्थान के मुख्यमंत्री और फिर देश के उपराष्ट्रपति रहे भैरोसिंह शेखावत का सीकर में जन्म हुआ था। तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे और 2002 से 2007 तक उपराष्ट्रपति रहे भैरोसिंह शेखावत की 15 मई 2010 को जयपुर में मृत्यु हुई। आज ही 1937 में प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का कच्छ में जन्म हुआ था। कई फिल्मों में अपने अभिनय से बेहतरीन पहचान बनाने वाले देवेन वर्मा की 2 दिसम्बर 2014 को पुणे में मृत्यु हुई। देवेन वर्मा ने अभिनय के अलावा फिल्म निर्माता और निर्देशक की भी भूमिका निभाई। देवेन वर्मा की पत्नी रुपा गांगुली प्रसिद्ध अभिनेता अशोक कुमार की पुत्री थीं। आज ही 2021 में अभिनेत्री मीनू मुमताज का कनाडा के टोरंटो में निधन हुआ था। मीनू मुमताज के नाम से प्रसिद्ध हुईं मलिकुन्निसा अली प्रसिद्ध अभिनेता महमूद की बहन थीं। प्रसिद्ध अभिनेता महमूद की बहन मीनू मुमताज का 26 अप्रैल 1942 को मुंबई में जन्म हुआ था। मीनू मुमताज अभिनेत्री के साथ अच्छी नर्तकी भी थीं। आज ही 1940 में फुटबाल के जादूगर कहे जाने वाले ब्राजील के मशहूर फुटबालर पेले का ब्राजील के मिनास में जन्म हुआ था। फुटबाल की दुनिया में पेले के नाम से प्रसिद्ध हुए एडिसन एडसन अरांटिस डो नैसिमेंटो की 29 दिसम्बर 2022 को ब्राजील के पावलो में इलाज के दौरान मृत्यु हुई। अपने कैरियर में पेले फुटबाल के शहंशाह के नाम से जाने गए। संयुक्त राष्ट्र के राजदूत रहे पेले को कई पुरस्कार और सम्मान मिले। आज ही 1975 में प्रसिद्ध अभिनेत्री और नर्तकी मलाइका अरोड़ा का मुंबई के चेंबूर में जन्म हुआ है। मलयाली माँ जाइस पालीकार्प और पंजाबी पिता अनिल अरोड़ा की संतान मलाइका 51 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री, नर्तकी, माडल, वीडियो जाकी, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता मलाइका अभिनेत्री अमृता अरोड़ा की बहन हैं। मलाइका प्रसिद्ध अभिनेता अरबाज खान की पत्नी रही हैं। 2017 में दोनों का तलाक हुआ है।आज ही 2000 में पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम का श्रीनगर में जन्म हुआ है। जायरा 23 साल की हैं। जायरा ने कुछ ही फिल्मों में काम किया है लेकिन जायरा ने 2019 में दीन इस्लाम की खातिर फिल्मी दुनिया को छोड़ने का फैसला लिया और प्रशंसकों से उनकी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा देने का अनुरोध किया। जायरा वसीम ने 2016 में फिल्म दंगल में युवा गीता फोगाट का किरदार निभाया। जायरा ने सिक्रेट सुपरस्टार फिल्म और एक दो अन्य फिल्मों में भी काम किया। आज यानि 23 अक्टूबर 2023 को पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। भारत के लिए कई टेस्ट और एक दिवसीय मैच खेलने वाले बिशन सिंह बेदी का 25 सितम्बर 1946 को अमृतसर में जन्म हुआ था। बिशन सिंह बेदी के पुत्र अंगद बेदी और बहू नेहा धूपिया भारतीय फिल्म जगत में जाना माना नाम हैं। आज ही 1979 को प्रसिद्ध अभिनेता प्रभाष का चेन्नई में जन्म हुआ है। फिल्मी दुनिया में प्रभाष के नाम से जाने जाने वाले सूर्यनारायण वैंकट प्रभास राजु उप्पलपाटि मुख्य रुप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। प्रभास ने बाहुबली और बाहुबली 2 के साथ ही आदिपुरुष और अन्य कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। प्रभास 44 साल के हैं।
आज ही 1934 में महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता पद से इस्तीफा दिया। 2013 में चीन और भारत ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक सीमा रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया।
आज ही अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस और राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है।
आज ही 1923 में प्रसिद्ध पाकिस्तानी उर्दू लेखक, साहित्यिक आलोचक, भाषाविद्, विद्वान और रेडियो पटकथा लेखक असलम फर्रुखी का लखनऊ में जन्म हुआ था। बच्चों की किताबें लिखने के लिए भी प्रसिद्ध असलम फर्रुखी कई वर्षों तक कराची विश्वविद्यालय में उर्दू विभाग के प्रोफेसर और अध्यक्ष के रुप में भी जुडे़ रहे। असलम फर्रुखी की 15 जून 2016 को कराची में मृत्यु हुई।
आज ही 1641 में उलेस्टर में आयरिश कैथोलिक जेंट्री ने आयरलैंड में अंग्रेजी शासन की सीट डबलिन कैसल पर नियंत्रण करने की कोशिश की, ताकि रियायतवादी कैथोलिकों को मजबूर किया जा सके। 1707 में ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य की संसद को पहली बार लंदन में मिलाया गया। 1760 में उत्तर अमेरिका में यहूदी प्रार्थना की पहली किताब मुद्रित हुई। 1812 में जनरल क्लाउड फ्रांस्वा डी माल्ट ने नेपोलियन के खिलाफ एक षड्यंत्र शुरू किया, जिसमें दावा किया गया कि रूस में सम्राट की मृत्यु हो गई और हेवा अब पेरिस के कमांडेंट हैं।
1814 में विश्व की पहली प्लास्टिक सर्जरी इंग्लैंड में की गयी। 1850 में पहला राष्ट्रीय महिला अधिकार कन्वेंशन, जिसकी अध्यक्षता पपुलिना केलॉग राइट डेविस ने की थी, अमेरिका के मैसाचुसेट्स के वॉर्सेस्टर में हुई। 1910 में बी. एस. स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।
1941 में जर्मन सरकार ने यहूदियों के उत्प्रवास पर प्रतिबंध लगाया। 1946 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक हुई। 1947 में गेर्टी कोरी और उनके पति कार्ल कोरी पहले ऐसे दंपति थे, जिन्हें चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ये पुरस्कार कार्बोहाइड्रेट साइकल के सिद्धांत के लिए दिया गया। 1953 में फिलीपींस में ऑल्टो ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम ने दक्षिण-पूर्व एशिया में DZAQ-TV पर पहला प्रसारण प्रसारण किया। 1954 में पश्चिम जर्मनी नाटो सम्मलेन में शामिल हुआ।
1956 में हंगेरियन क्रांति एक शांतिपूर्ण छात्र प्रदर्शन के रूप में शुरू हुई, जिसने हजारों लोगों को आकर्षित किया क्योंकि यह केंद्रीय भवन से संसद भवन तक पहुंचा। 1989 में हंगरी सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना। 1998 में जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।
2001 में नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की। 2001 में Apple द्वारा पहला iPod एक हजार गाने संग्रहीत करने की क्षमता के साथ जारी किया गया। यह 5GB हार्ड ड्राइव के साथ आया था जो मैक के साथ पूरी तरह से संगत था।
2007 में अंतरिक्ष यान डिस्कवरी को उतारने में सफल रहा। यह एसटीएस -120 चालक दल को ले जा रहा था जो एक असेंबली मिशन पर था और हार्मनी मॉड्यूल के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भेजा गया था। 2009 में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ ने एक सार्वभौमिक मोबाइल फोन चार्जर को मंजूरी दिया। यह किसी भी मोबाइल हैंडसेट के साथ काम कर सकता है।
https://www.facebook.com/share/p/19iYeWJkBE/




