आज का इतिहास: 5 नवम्बर

5 नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 309वां (लीप वर्ष में 310वां) दिन है। साल में अभी और 56 दिन बाकी हैं।

आज #5_नवम्बर है। आज ही 1955 में वरिष्ठ पत्रकार करण थापर का श्रीनगर में जन्म हुआ है। पत्रकारिता के साथ ही टेलीविजन कमेंटेटर और इंटरव्यूअर करण थापर ने विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। करण थापर 68 साल के हैं। आज ही 1988 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का दिल्ली में जन्म हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे और वर्तमान में टीम के वरिष्ठ सदस्य विराट 35 साल के हो गए हैं। विराट कोहली दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं और कभी-कभी दाहिने हाथ से गेंदबाजी भी करते हैं। परिवार में चीकू के नाम से बुलाए जाने वाले विराट कोहली के पिता का नाम प्रेम कोहली और मां का नाम सरोज कोहली है। विराट ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की है। अपने 35वें जन्मदिन पर आज विराट कोहली ने 49वां एक दिवसीय शतक बनाकर सचिन तेंदुलकर के वन डे में 49 शतक की बराबरी कर ली है। आज ही 1992 में अभिनेत्री अथिया शेट्टी का मुंबई में जन्म हुआ है। न्यूयार्क फिल्म अकादमी से पढा़ई पूरी करने वाली अथिया शेट्टी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और मना शेट्टी की पुत्री हैं। अथिया ने अपना फिल्मी कैरियर हीरो फिल्म से शुरु किया है। अथिया ने इसी साल के शुरुआत में प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है। अथिया 31 साल की हैं। आज ही 1870 में प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, वकील, कवि, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का कोलकाता के बिक्रमपुर में जन्म हुआ था। देशबन्धु चित्तरंजन दास के नाम से जाने गए चितरंजन दास की 16 जून 1925 को दार्जलिंग में मृत्यु हुई। जिस समय देशबन्धु चितरंजन दास का राजनैतिक करियर ऊंचाई पर था इसी दौरान उनकी तबियत खराब हुई थी और वो स्वास्थ्य लाभ लेने दार्जलिंग चले गए थे जहां उनकी मृत्यु हो गई। इंग्लैंड से वकालत कर भारत वापस आए चित्तरंजन दास ने देश की आजादी के लिए कई कष्ट सहे और कई स्वतंत्रता सेनानियों के मुकदमे भी लडे़। आज ही 1917 में हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे बनारसी दास गुप्ता का भिवानी में जन्म हुआ था। दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री भी रहे बनारसी दास गुप्ता राज्यसभा के सदस्य भी रहे। बनारसी दास गुप्ता का 29 अगस्त 2007 को दिल्ली में निधन हुआ। आज ही 1998 में हिन्दी और मैथिली के प्रसिद्ध कवि और लेखक नागार्जुन का दरभंगा में निधन हुआ था। नागार्जुन के नाम से साहित्य जगत में प्रसिद्ध हुए वैद्यनाथ मिश्र का 11 जून 1911 को मधुबनी में जन्म हुआ था। प्रगतिशील विचारधारा के साहित्यकार नागार्जुन ने हिन्दी और मैथिली के अलावा संस्कृत और बांग्ला में भी मौलिक साहित्य की रचना की है। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित नागार्जुन ने कविता, कहानी और निबंध लिखे हैं। आज ही 2008 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक बीआर चोपड़ा का मुंबई में निधन हुआ है। बीआर चोपड़ा के नाम से जाने गए बल्देव राज चोपड़ा का 22 अप्रैल 1914 को पंजाब के लुधियाना में जन्म हुआ था। भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण पुरस्कार, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित बीआर चोपड़ा ने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया था। बीआर चोपड़ा ने प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक महाभारत का भी निर्माण किया था। बीआर चोपड़ा के छोटे भाई यश चोपड़ा और पुत्र रवि चोपड़ा भी फिल्म निर्माण से जुडे़ थे। उनके भतीजे आदित्य चोपड़ा अभी फिल्म निर्माण का कार्य करते हैं। बीआर चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत लाहौर में छपने वाली फिल्म पत्रिका सीने हेराल्ड के पत्रकार के रुप में की थी। आज ही 2009 में प्रसिद्ध पत्रकार प्रभाष जोशी का गाजियाबाद स्थित निवास में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। राजनीतिक और क्रिकेट पत्रकारिता के लिए मशहूर प्रभाष जोशी का 15 जुलाई 1936 को इंदौर में जन्म हुआ था। आज ही 2011 में प्रसिद्ध गीतकार, संगीतकार और गायक भूपेन हाजरिका का मुंबई में इलाज के दौरान निधन हुआ था। भूपेन हाजरिका का 8 सितम्बर 1926 को सादिया में जन्म हुआ था। भारतरत्न और दादा साहेब फाल्के सहित कई सम्मान से सम्मानित भूपेन हाजरिका ने असमी भाषा में फिल्म का निर्माण भी किया था।

आज ही 1945 में भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के कैदियों के मामलों की सुनवाई लाल किले में शुरू हुई।

आज ही विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

आज ही 1556 में द्वितीय पानीपत युद्ध में मुगल शासक अकबर ने हेमू को पराजित किया। 1639 में अमेरिकी शहर मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना हुई। 1743 में बुध के पारगमन के समन्वित वैज्ञानिक टिप्पणियों का आयोजन यूसुफ-निकोलस ड्यूसेलेल ने किया। 1780 में कर्नल लाबाल्म के तहत फ्रांसीसी-अमेरिकन बल को मियामी चीफ लिटिल टर्टल द्वारा पराजित किया गया। 1781 में जॉन हंसन ने अमेरिका के पहले संकलित कांग्रेस राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की। 1812 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जेम्स मैडिसन ने डेविट क्लिंटन को हराया। 1824 में रेंससेलयर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट, अंग्रेजी भाषी दुनिया में पहला तकनीकी विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क में ट्रॉय, में स्थापित किया गया। 1829 में तकनीकी विश्वविद्यालय डेनमार्क (डीटीयू) खोला गया। 1838 में मध्य अमेरिका के संघीय गणराज्य के पतन ने निकारागुआ को संघ से अलग कर दिया। 1862 में एम्ब्रोस बर्नासस ने मैक्केलेन को पोटोमैक की सेना के प्रमुख के रूप में स्थान दिया।

1872 में उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। 1895 में अमेरिकी राज्य ने यूटा में महिला मताधिकार की शुरुआत की। 1909 में पहला वूलवर्थ डिपार्टमेंटल स्टोर ब्रिटेन के लिवरपूल में खोला गया, क्योंकि अमेरिकी श्रृंखला यूरोप में अपने डिपार्टमेंटल स्टोर का विस्तार कर रही थी।

1918 में योरोपीय देशों से शुरु हुई इन्फ़लूएन्ज़ा की महाभारी ने दुनिया में 10 लाख लोगों की जान ली। 1944 में फ़्रांस के चिकित्सक, जीव वैज्ञानिक और दार्शनिक डॉक्टर एलेक्सेस कार्ल का निधन हुआ। 1950 में कोरियन वॉर-द 27 वीं ब्रिटिश कॉमनवेल्थ ब्रिगेड ने पाकचोन की लड़ाई में पाक के माध्यम से चीनी ब्रेक-इन को रोकने में कामयाबी हासिल की।

1976 में सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 1981 में मधुमेह वाले रोगियों के रक्त शर्करा के स्तर को मापने के लिए पहला पोर्टेबल मीटर “ग्लूकोमीटर”बाजार में उतारा गया। 1991 में संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेट रॉबर्ट गेट्स को केंद्रीय खुफिया विभाग के निदेशक के रूप में नियुक्ति किया गया।

2005 में पोप बेनेडिक्ट XVI ने नए नियमों को मंजूरी देने की योजना बनाई है जो संस्था में प्रवेश करने से समलैंगिक पुरुषों को प्रतिबंधित करते हैं। उनके अनुसार यह कार्रवाई रोमन कैथोलिक चर्च के यौन शोषण के घोटाले को रोकने में मदद करेगी। 2006 में इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को फांसी की सजा सुनाई गई। 2007 में लंदन में हाई स्पीड पहला चैनल सुरंग यात्रियों के लिए खोला गया।

2007 में चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज 1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा। 2013 में विधेयक डे ब्लासिओ न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुने गए।

https://www.facebook.com/share/p/1EsmEEvYVD/