
1 नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 305वां (लीप वर्ष में 306वां) दिन है। साल में अभी और 60 दिन बाकी हैं।
आज #1_नवम्बर है। आज ही 2000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ नया राज्य बना। विधायकों के बहुमत के आधार पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी और अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री बने। आज ही 1927 में केन्द्र में कई विभागों में मंत्री रहे और पश्चिम बंगाल सरकार में भी मंत्री रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता अबू बरकत अताउर गनी खान चौधरी का बंगाल प्रेसिडेंसी के मालदा में जन्म हुआ था। अपने समर्थकों में बरकतदा के नाम से मशहूर अबू बरकत अताउर गनी खान चौधरी की 14 अप्रैल 2006 को कोलकाता में मृत्यु हुई। बरकतदा ने पश्चिम बंगाल में कई विभागों को संभाला, साथ ही केन्द्र में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार में रेलमंत्री का पद भी संभाला। आज ही 1927 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात चित्रकार दीनानाथ भार्गव का मुल्ताई में जन्म हुआ था। शांतिनिकेतन के कला गुरू नंदलाल बोस के प्रिय शिष्यों में से एक दीनानाथ भार्गव भारतीय संविधान में चित्रित अशोक स्तंभ में सिंह की चित्रकारी में शामिल थे। दीनानाथ भार्गव की 24 दिसम्बर 2016 को इंदौर में मृत्यु हुई। आज ही 1936 में भारत के 29वें मुख्य न्यायाधीश आदर्श सेन आनंद का जम्मू में जन्म हुआ था। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहे आदर्श सेन आनंद की 1 दिसम्बर 2017 को नोएडा में मृत्यु हुई। भारत सरकार द्वारा पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित आनंद को अन्य कई सम्मान भी हासिल हुए थे। आज ही 1936 में भारत के 30वें मुख्य न्यायाधीश सैम पिरोज भरूचा का सिक्किम के गंगटोक में जन्म हुआ है। 1960 में बाम्बे हाईकोर्ट में वकील के रुप में कानूनी कैरियर शुरु करने वाले सैम पिरोज भरूचा 1991 में कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने। 1992 में सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त हुए सैम पिरोज भरूचा 2001 में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने। सैम पिरोज भरूचा ने 2001 में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की बर्खास्तगी पर सर्वसम्मति से फैसला सुनाया था। यह भारत के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री की पहली और एकमात्र बर्खास्तगी थी। सैम पिरोज भरूचा 86 साल के हैं। आज ही 1963 में प्रख्यात महिला उद्यमी नीता अंबानी का मुंबई में जन्म हुआ है। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का वास्तविक नाम नीता दलाल है। रिलायंस फाउंडेशन, धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल और रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी 60 साल की हैं। नीता अंबानी आईपीएल में मुंबई इंडियन टीम की मालकिन भी हैं। आज ही 1965 में प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी का मुंबई में जन्म हुआ है। कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से पहचान बनाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरी 55 साल की हैं। अभिनय के लिए कई पुरस्कार जीत चुकीं पद्मिनी कोल्हापुरी मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कपूर की बहन हैं। आज ही 1973 में प्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का कर्नाटक के मैंगलूर में जन्म हुआ है। 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहीं ऐश्वर्या ने उसी साल विश्व सुंदरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय प्रसिद्ध अभिनेता अभिषेक बच्चन की पत्नी और हिन्दी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू हैं। हिन्दी के अलावा, तेलुगु, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में काम कर चुकीं ऐश्वर्या 50 साल की हैं। आज ही 1974 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का हैदराबाद में जन्म हुआ है। वीवीएस लक्ष्मण के नाम से प्रसिद्ध हुए वेंगीपुरापू वेंकट सांई लक्ष्मण 49 साल के हैं। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित वीवीएस लक्ष्मण भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भतीजे हैं। आज ही 1987 में भारतीय मूल की पुर्तगाली अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का मुंबई में जन्म हुआ है। इलियाना ने हिन्दी के साथ ही तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। इलियाना 35 साल की हैं। इलियाना ने कई फिल्म पुरस्कार जीते हैं।
आज ही 1956 में भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया। आज ही 1956 में कर्नाटक राज्य की स्थापना की गई। आज ही 1956 में दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना। आज ही 1956 में केरल राज्य की स्थापना की गई। आज ही 1956 में आंध्रप्रदेश राज्य की स्थापना की गई। आज ही 1956 में हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त हो गया। आज ही 1966 में हरियाणा राज्य की स्थापना की गई। आज ही 1966 में चंडीगढ़ केन्द्र शासित प्रदेश की स्थापना की गई। आज ही 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया।आज ही 1973 में मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
2000 में छत्तीसगढ राज्य का गठन हुआ।
आज ही 1858 में भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर जनरल की जगह अब वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी। 1950 में चितरंजन रेल कारखाने में भारत का पहला भाप इंजन बनाया गया। 1960 में कल्याणी विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल भारत में स्थापित किया गया। 2008 में भारत का पहला चंद्र मिशन, चंद्रयान -1 जो कि इसरो द्वारा विकसित किया गया था, ने चंद्रमा पर जाते समय पृथ्वी की दो तस्वीरों को सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया।
आज ही भारत जल सप्ताह (1 से 5 नवंबर), एंटीगुआ और बारबुडा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
आज ही 1141 में इंग्लैंड की पहली महिला शासक के रूप में अनार्की-मटिल्डा का संक्षिप्त शासनकाल समाप्त हो गया जब स्टीफन ऑफ ब्लिस ने सिंहासन हासिल किया। 1611 में विलियम शेक्सपियर के नाटक द टेम्पेस्ट का पहला रिकॉर्ड किया गया प्रदर्शन लंदन के पैलेस ऑफ व्हाइटहॉल में आयोजित किया गया था, जो ठीक उसी इमारत में आयोजित उनकी त्रासदी ओथेलोवास के पहले ज्ञात प्रदर्शन के ठीक सत्तर साल बाद हुआ था। 1765 में ब्रिटिश उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू हुआ। 1776 में कैलिफ़ोर्निया में मिशन सैन जुआन कैपिट्रानो की स्थापना की गई। 1787 में स्वीडन, सोसायेट्सस्कोलन में लड़कियों के लिए पहला माध्यमिक शिक्षा विद्यालय, गोटेबोर्ग में स्थापित किया गया। 1800 में जॉन एडम्स अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने। 1876 में न्यूजीलैंड की कॉलोनी ने अपने नौ प्रांतों को भंग कर दिया और उन्हें 63 काउंटियों में बदल दिया।
1924 में न्यूयॉर्क पहला राज्य है जिसने वर्ष की शुरुआत में पैर और मुंह के प्रकोप के बाद तुर्की से अलग-थलग पड़े प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया। 1928 में तुर्की के राष्ट्रपति मुस्तफा केमल अतातुर्क ने तुर्की भाषा के ओटोमन तुर्की वर्णमाला एस्टे आधिकारिक लेखन प्रणाली को बदलने के लिए वर्तमान 29-अक्षर तुर्की वर्णमाला पेश की।
1928 में रोमानियाई रेडियो प्रसारण कंपनी की शुरूआत हुई। 1948 में एथेनागोरस I को 268 वीं सर्वव्यापी पैट्रिऑन कांस्टेंटिनोपल के रूप में चुना गया।
1952 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रशांत क्षेत्र में एन्विटोक एटोल पर हाइड्रोजन बम का सफलतापूर्वक विस्फोट किया। इसे दुनिया का पहला थर्मोन्यूक्लियर हथियार बताया गया। 1954 में फ़्रंट डे लिबेरेशन नेशनले ने फ्रांसीसी शासन के खिलाफ अल्जीरियाई युद्ध की शुरुआत की।
1958 में तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 1963 में Arecibo वेधशाला , दुनिया के सबसे बड़े लैप्सिंगल-डिश रेडियो टेलीस्कोप के साथ, आधिकारिक रूप से Arecibo, प्यूर्टो रिको में खोले गए।
1974 में संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी। 1993 में मास्ट्रिच संधि जो यूरोपीय संघ (ईयू) की स्थापना करती है, आधिकारिक रूप से शुरू हुई। इस संधि को यूरोपीय संघ पर 12 देशों द्वारा अनुमोदित किया गया था, जिसमें शामिल हैं: ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, नीदरलैंड, आयरिश गणराज्य, स्पेन, ग्रीस, इटली, पोर्टुगुएल, डेनमार्क, लक्समबर्ग, बेल्जियम और जर्मनी।
2010 में पडोसी देश चीन ने 10 साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।
https://www.facebook.com/share/p/1G1iufGnRu/




