
20 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 293वां (लीप वर्ष में 294वां) दिन है। साल में अभी और 72 दिन बाकी हैं।
आज #20_अक्टूबर है। आज ही 1920 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षामंत्री रहे कांग्रेस नेता सिद्धार्थ शंकर राय का कोलकाता में जन्म हुआ था। संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत भी रहे सिद्धार्थ शंकर राय की 6 नवम्बर 2010 को कोलकाता में ही मृत्यु हुई। सिद्धार्थ शंकर राय ने अपने राजनीतिक जीवन में कई कार्यालयों का संचालन किया।आज ही 1923 में केरल के मुख्यमंत्री रहे भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी के संस्थापक नेता वीएस अच्युतानंदन का केरल के आलप्पुषा में जन्म हुआ है। वीएस अच्युतानंदन के नाम से प्रसिद्ध हुए वेलिक्ककतु शंकर अच्युतानंदन आज सौ साल के हो गए हैं। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे वीएस अच्युतानंदन केरल के पुन्नप्र में रहते हैं। आज ही 1930 में सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला न्यायाधीश लीला सेठ का लखनऊ में जन्म हुआ था। दिल्ली उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश बनने वाली लीला सेठ देश की पहली महिला रही हैं जिन्होंने लंदन बार परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। लीला सेठ की 5 मई 2017 को नोयडा में मृत्यु हुई। लीला सेठ के पुत्र विक्रम सेठ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक हैं। लीला सेठ की जीवनी आन बैलेंस को पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशित किया है। इस किताब में उनके प्रारंभिक संघर्ष और फिर वकालत करने से लेकर जीवन के कई पहलुओं का उल्लेख है। आज ही 1961 में भारत के भौतिक मानवविज्ञानी बिरजा शंकर गुहा का बिहार के घाटशिला में निधन हुआ था। गुहा की मृत्यु घाटशिला में एक रेल दुर्घटना में हुई थी। घाटशिला अब झारखंड में है। भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (एएसआई) के पहले निदेशक बिरजा शंकर गुहा का 15 अगस्त 1894 को असम के शिलांग में जन्म हुआ था। स्थानीय भाषा में अपने वैज्ञानिक विचारों को लोकप्रिय बनाने वाले बिरजा शंकर गुहा ने भारत के अलावा अमेरिका में भी काम किया था। आज ही 1953 में अभिनेता किरण कुमार का श्रीनगर में जन्म हुआ है। किरण कुमार 69 साल के हैं। किरण कुमार ने कई फिल्मों में चरित्र अभिनेता और कई में खलनायक के रुप में काम किया है। किरण कुमार जीवन के नाम से मशहूर हुए फिल्म अभिनेता ओंकार नाथ धर के पुत्र हैं। आज ही 1957 को प्रसिद्ध फिल्मी गायक कुमार सानु का कोलकाता में जन्म हुआ है। फिल्मी दुनिया में कुमार सानु के नाम से प्रसिद्ध हुए केदारनाथ भट्टाचार्य को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। कुमार सानु 65 साल के हैं। कुमार सानु ने 1942 ए लव स्टोरी, बाजीगर, दीवाना, साजन और आशिकी सहित कई फिल्मों में गीत गाए हैं। आज ही 1978 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग का दिल्ली के नजफगढ़ में जन्म हुआ है। वीरु के नाम से प्रसिद्ध वीरेन्द्र सहवाग को नजफगढ़ के नवाब और आधुनिक क्रिकेट के जेन मास्टर के रुप में भी जाना जाता है। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रहे वीरेन्द्र सहवाग ने दाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी की है। वीरेन्द्र 44 साल के हैं। आक्रामक बल्लेबाज विरेन्दर सहवाग ने अपने करियर में 104 टेस्ट में 8,586 रन और 251 वनडे में 8,273 रन बनाए हैं। आज ही 1979 में अमेरिकी- पाकिस्तानी फैशन माडल और भारतीय अभिनेत्री नरगिस फाखरी का न्यूयार्क के क्वीन्स में जन्म हुआ है। नरगिस 43 साल की हैं। नरगिस ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 2011 में बालीवुड फिल्म राकस्टार से की है। आज ही 1987 को तमिल, तेलुगु और हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री राधिका चौधरी का जन्म हुआ है। राधिका ने अभिनय के साथ ही फिल्म निर्देशन भी किया है। राधिका 36 साल की हैं। सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में भिखारिन का रोल निभाने वाली राधिका चौधरी ने हिन्दी फिल्मों में भले ही ज्यादा काम नहीं किया लेकिन तमिल और तेलुगु में उसने अच्छी प्रसिद्धि पाई है। राधिका लास एंजिल्स में भी पुरस्कृत हो चुकी हैं।
आज ही 1774 को कलकत्ता (अब कोलकाता) को भारत की राजधानी बनाया गया। 1961 में भौतिक मानवविज्ञानी और भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के पहले निदेशक रहे बिरजा संकर गुहा का घाटशिला बिहार में निधन हुआ। 2006 में भारतीय निगम टाटा समूह एंग्लो-डच स्टील कंपनी, कोरस खरीदने का फैसला करता है। यह किसी भारतीय कंपनी द्वारा किसी विदेशी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है।
आज ही विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस, इंटरनेशनल शेफ्स डे, विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है।
आज ही 1718 में स्टेडे बोनट और उनके दल को केप डर नदी के मुहाने के पास से पकड़ लिया गया और चार्ल्सटन, साउथ कैरोलिना में ले जाया गया, जहां से चोरी के लिए कोशिश करने के लिए सभी को दोषी पाया गया और मौत की सजा सुनाई गयी। 1719 में जर्मनी के गणितज्ञ व दार्शनिक गाटफ़्रीड आख़ेनवाल का जन्म हुआ। उन्हें गणित और दर्शनशास्त्र का व्यापक ज्ञान था। 1740 में मारिया थेरेसा ऑस्ट्रिया, हंगरी और बोहेमिया की शासक बनी।
1786 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका में पहली खगोलीय अभियान का आयोजन किया गया। 1803 में अमेरिकी सीनेट ने संयुक्त राज्य के आकार को दोहराते हुए लुइसियाना खरीद संधि की पुष्टि की। 1818 में यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1818 की संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसने कनाडा-संयुक्त राज्य की सीमा को प्रशांत महासागर और जंगल की झील के बीच 49 वें समानांतर पर बसाया।
1832 में एडवर्ड टर्नर ने पहली बार रसायनों के लिए चिन्ह का इस्तेमाल किया। 1864 में अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने ‘थैंक्स गिविंग डे’ को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किया। 1940 में नीदरलैंड में राशन में पनीर भी मिलना शुरू हुआ। 1941 में द्वितीय विश्व युद्ध-जर्मन सैनिकों ने नाजी के कब्जे वाले सर्बिया में क्रुगुज़ेवैक में हजारों नस्लीय लोगों का नरसंहार शुरू किया। 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध-एक वादा पूरा करते हुए उन्होंने दो साल पहले किया, जनरल डगलस मैकआर्थर ने लेंटे पर आसीन फिलीपीन द्वीपसमूह की पुनरावृत्ति शुरू करने के लिए उतरा।
1961 में सोवियत संघ ने एक पनडुब्बी से लॉन्च की जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का पहला सशस्त्र परीक्षण किया, जो एक गोल्फ क्लासुस्समरिन से आर -13 का प्रक्षेपण करता है।
1973 में एलिजाबेथ द्वितीय, ऑस्ट्रेलिया की रानी के रूप में, सिडनी हार्बर में बेनेलॉन्ग प्वाइंट पर सिडनी ओपेरा हाउस को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। 1979 में सिंगापुर में मैकडॉनल्ड्स का पहला स्टोर ऑर्चर्ड रोड के लिट टावर्स में खोला गया।
1998 में मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हुए। 2003 में सोयुज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा। 2007 में अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के ख़िलाफ़ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की।
https://www.facebook.com/share/p/1BxU4h1HUt/




