
8 नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 312वां (लीप वर्ष में 313वां) दिन है। साल में अभी और 53 दिन बाकी हैं।
आज #8_नवम्बर है। आज ही 2016 में रात 8 बजे देश की अर्थव्यवस्था के इतिहास का महत्वपूर्ण मौका रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूरदर्शन पर देश के नाम अपने संबोधन में 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की। यह नोटबंदी उसी दिन आधी रात से लागू हो गई। एकाएक हुई घोषणा से उस समय बाजार में चल रही 86% करेंसी रद्दी कागज का टुकड़ा होकर रह गई। एक हजार और पांच सौ के नोट को बंद किए जाने के बाद रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने पांच सौ के नए नोट, दो हजार के नए नोट, दो सौ के नए नोट, सौ रुपए के नए नोट, पचास रुपए के नए नोट, बीस रुपए के नए नोट और दस रुपए के नए नोट जारी किए। हालांकि इनमें से 2 हजार के नोट को इसी साल 2023 में बंद करने की भी घोषणा कर दी गई। आज ही 1919 में लोकप्रिय मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार, पटकथाकार, फिल्म निर्देशक, संगीतकार और गायक पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे का मुंबई में जन्म हुआ था। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और फिर 1990 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे को पु ल देशपांडे के नाम से भी जाना जाता है। कई पुरस्कारों से सम्मानित पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे का 12 जून 2000 को पुणे में निधन हुआ। आज ही 1920 में प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना सितारा देवी का कोलकाता में जन्म हुआ था। संगीत नाटक अकादमी सम्मान और पद्मश्री सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित सितारा देवी का मूल नाम धनलक्ष्मी था और घर में वे धन्नो के नाम से जानी जाती थीं। सितारा देवी जब 16 साल की थीं तब रविन्द्रनाथ टैगोर ने उन्हें नृत्य साम्राज्ञी कहकर संबोधित किया था। सितारा देवी की 25 नवम्बर 2014 को मृत्यु हुई। आज ही 1927 में प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ लालकृष्ण आडवाणी का कराची में जन्म हुआ है। कराची अब पाकिस्तान में है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी देश के उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री सहित कई पदों पर रहे हैं। लालकृष्ण आडवाणी 96वें साल के हैं। भाजपा के गठन के पहले जब 1951 में डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी, आडवाणी तब से उस विचारधारा से जुडे़ हैं। 1990 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या तक राम रथ यात्रा निकाली थी। चार बार राज्यसभा और पांच बार लोकसभा सांसद रहे आडवाणी ने अपनी आत्मकथा भी लिखी है। आज ही 1953 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नंदकुमार पटेल का नंदेली गांव में जन्म हुआ था। छत्तीसगढ़ के पहले गृहमंत्री रहे नंदकुमार पटेल पांच बार खरसिया से विधायक रहे। पटेल छत्तीसगढ़ राज्य बनने से पहले अविभाजित मध्यप्रदेश में भी मंत्री रहे। नंदकुमार पटेल की 25 मई 2013 को बस्तर के सुकमा के दरभा में माओवादियों ने हत्या कर दी। सुकमा के दरभा में उस हादसे में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की हत्या माओवादियों ने की थी। नंदकुमार पटेल के बडे़ पुत्र दिनेश पटेल भी उस घटना में मारे गए थे। नंदकुमार के छोटे पुत्र उमेश पटेल अभी छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री हैं। आज ही 1938 में प्रसिद्ध अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का इंदौर में जन्म हुआ था। 40 वर्षों से अधिक समय तक गुजराती सिनेमा और टीवी में अभिनय करने वाले अरविन्द त्रिवेदी ने रामानन्द सागर के प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाया था। अरविन्द त्रिवेदी का 6 अक्टूबर 2021 को मुंबई में निधन हुआ। आज ही 1937 में भारत के 31वें मुख्य न्यायाधीश भूपेंद्र नाथ कृपाल का जन्म हुआ है। गुजरात उच्च न्यायालय के भी मुख्य न्यायाधीश रहे भुपेन्द्र नाथ कृपाल 86 साल के हैं। आज ही 1994 में भारतीय अभिनेत्री नीति टेलर का दिल्ली में जन्म हुआ है। टेलीविजन में कई धारावाहिकों में काम कर चुकीं और अभी भी टीवी में सक्रिय नीति 29 साल की हैं।
आज ही 2008 में भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा। 2009 में दलाई लामा ने चीन के विरोध के बावजूद पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश की विवादित भूमि तवांग की यात्रा की। 2010 में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के लिए एक स्थायी सीट हासिल की।
आज ही विद्यापति स्मृति दिवस (मिथिलांचल), अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस मनाया जाता है।
आज ही 1602 में बोडेलियन लाइब्रेरी यूरोप की सबसे पुरानी लाइब्रेरी में से एक, इंग्लैंड में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के मैदान में खोला गया। 1644 में चीन पर शासन करने वाले पहले किंग सम्राट के रूप में मिंग राजवंश के पतन के बाद किंग राजवंश के तीसरे सम्राट शुंझी सम्राट का बीजिंग में साम्राज्य शुरु हुआ। 1701 में विलियम पेन ने विशेषाधिकार चार्ट प्रस्तुत किया। 1731 में फिलाडेल्फिया में, बेंजामिन फ्रैंकलिन शहर के उत्तरी अमेरिकी कॉलोनियों में पहला पुस्तकालय खोला गया। 1798 में ब्रिटिश व्हेलर जॉन फेर्न नाउरू पर उतरने वाला पहला यूरोपीय बन गया। 1799 में इमैनुएल जोसेफ सीयेरेस और नेपोलियन के नेतृत्व में 18 ब्रुमाईरे के तख्तापलट ने फ्रांसीसी सरकार को हटा दिया, निर्देशिका को कॉन्सुलेट के साथ बदल दिया।
1830 में फर्डिनेंड द्वितीय दो सिकिलिएस के राजा बन गए। 1837 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स के साउथ हैडली में, मैरी लियोन ने महिलाओं के लिए संन्यास की स्थापना की, जो माउंट होलीक कॉलेज, सात सिस्टर्स ग्रुप ऑफ कॉलेजों में से पहली बन गई।
1895 में जर्मन भौतिक विज्ञानी विल्हेम रॉन्टगन ने एक्स-रे के रूप में जाना जाने वाली तरंग दैर्ध्य रेंज में विद्युत चुम्बकीय विकिरण का उत्पादन और पता लगाया। 1911 में अंहुइ प्रांत की विधायिका ने इंपीरियल चीन से अलग होने का मतदान किया।
1923 में एडोल्फ हिटलर ने म्यूनिख में सत्ता हासिल करने का प्रयास किया। हालांकि, ऐसा करने में उनकी विफलता के कारण उनकी गिरफ्तारी हुई और उन पर विश्वासघात का आरोप लगाया गया। 1965 में ब्रिटेन में हत्या के लिए मृत्युदंड की सजा को समाप्त किया गया। 1966 में अभिनेता रोनाल्ड रीगन कैलिफोर्निया के गवर्नर चुने गए।
1967 में बीबीसी का पहला स्थानीय रेडियो स्टेशन (बीबीसी रेडियो लीसेस्टर) शुरू किया गया। 1990 में मैरी रॉबिन्सन को आयरलैंड की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। 1998 में बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड दिया गया।
2011 में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने एक परमाणु उपकरण के निर्माण से संबंधित गतिविधियों को अंजाम दिया है, और यह परियोजना अभी भी जारी रह सकती है।

