
पुलिस थानों में नागरिकों और छात्रों संग मनेगा त्योहार
राजनांदगाँव/गढ़चिरौली। गढ़चिरौली पुलिस दल द्वारा वर्ष 2026 में चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन अंतिम प्रहार’ को ऐतिहासिक सफलता मिली है, जिसके परिणामस्वरूप गढ़चिरौली जिले से माओवाद पूरी तरह समाप्त हो गया है। इस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में गढ़चिरौली पुलिस दल ने पूरे जिले में अत्यंत उत्साह और सुरक्षित वातावरण के बीच ‘माओवाद मुक्त दिवाली’ मनाने का निर्णय लिया है।
रविवार, 8 नवंबर 2026 को जिले के सभी पुलिस स्टेशनों (पोस्टे), उप-पुलिस स्टेशनों (उपपोस्टे) और पुलिस सहायता केंद्रों (पोमके) में इस विशेष दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह है कि पुलिस अधिकारी और जवान अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के स्थानीय छात्रों और नागरिकों को आमंत्रित कर उनके साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे।
माओवाद के साये से मुक्त हुए गढ़चिरौली में पुलिस और जनता के बीच समन्वय को और मजबूत करने तथा नागरिकों में सुरक्षा की नई भावना पैदा करने के लिए यह अनूठा उपक्रम चलाया जा रहा है।
इस ऐतिहासिक और सराहनीय कार्यक्रम की खबरों व तस्वीरों को कवर करने के लिए गढ़चिरौली जिले के सभी पत्रकार बंधुओं को पुलिस दल की ओर से आमंत्रित किया गया है। मीडिया प्रतिनिधि प्रमुख केंद्रों पर उपस्थित रहकर रिपोर्टिंग कर सकते हैं। पुलिस स्टेशन आरमोरी API लामतुरे (+918169788317, पुलिस स्टेशन सिरोंचा PI दुधाळ (+917045342742, पुलिस स्टेशन आष्टी PI वाघ (+919702459627, पुलिस स्टेशन अहेरी PI एकरे (7798386838), पुलिस सहायता केंद्र पोटेगाव PSI कांबळे (+917378425476, पुलिस सहायता केंद्र कारवाफा PSI पुंड (+919021716611), पुलिस सहायता केंद्र गट्टा (फू) PSI भुरकुडे (+91967307964) जिले की इस बदलती और सकारात्मक तस्वीर को आम जनता तक पहुँचाने के लिए मीडिया जगत के सभी सदस्यों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

